फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Uttar Pradesh deputy chief minister Dinesh Sharma sued, on statement Sita was test tube baby

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा, माता सीता को बताया था टेस्ट ट्यूब बेबी

Sat, 02 Jun 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 02 Jun 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh deputy chief minister Dinesh Sharma sued, on statement Sita was test tube baby

सीताजी को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के एक विवादास्पद बयान पर बिहार के सीतामढ़ी में केस दर्ज किया गया है। सीतामढ़ी माता सीता की जन्मस्थली है, जहां राजा जनक को हल चलाने के दौरान जमीन के अंदर से माता सीता बालिका रूप में मिली थी। अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सरोज कुमारी की अदालत में परिवाद दायर करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री पर गंभीर दंडात्मक कार्रवाई का अनुरोध किया है। याचिका को अपर मुख्य दंडाधिकारी ज्योति कुमारी की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया है। अगली सुनवाई अब 8 जून को होगी।

विज्ञापन


सीतामढ़ी की अदालत में 8 जून को होगी अगली सुनवाई

ठाकुर का कहना है कि उपमुख्यमंत्री ने जगत जननी सीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। इस बयान से न केवल एक धर्म विशेष के लोगों की भावना आहत हुई है, बल्कि यह मिथिला और मैथिली का अपमान है। शर्मा ने हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया है। गौरतलब है कि शर्मा ने कहा था कि रामायण काल में सीताजी का जन्म एक घड़े से हुआ था, जबकि सच्चाई यह है कि उस काल में टेस्ट ट्यूब बेबी जैसी तकनीक मौजूद थी, जिसके जरिये सीताजी का जन्म हुआ होगा। 
विज्ञापन


दिनेश शर्मा ने उक्त बातें 31 मई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक समारोह में कही थी। इससे ठीक एक दिन पहले हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर 30 मई को शर्मा ने कहा था कि महाभारत काल से ही पत्रकारिता की शुरुआत हो चुकी थी। उन्होंने यह भी कहा कि आज जिस तरह लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था मौजूद है, उसी तरह की व्यवस्था महाभारत काल में भी मौजूद थी, जिसके जरिये संजय महाभारत की लाइव रिपोर्टिंग धृतराष्ट्र को करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने भी कहा था कि महाभारत काल में इंटरनेट और सेटेलाइट उपलब्ध थे जिसके जरिये संजय महाभारत काल में युद्ध की लाइव जानकारी धृतराष्ट्र को देते थे। बिप्लब देब ने तो डायना हेडेन पर भी विवादास्पद टिप्पणी कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed