फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath addresses a public gathering in Bihar's Darbhanga

बुलेटप्रूफ मंच से गरजे योगी- बिहार में बीजेपी सरकार बनाकर लूंगा दम

Thu, 15 Jun 2017 05:38 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह, श्रवण शुक्ला
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह, श्रवण शुक्ला Updated Thu, 15 Jun 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath addresses a public gathering in Bihar's Darbhanga
बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार की सत्ताधारी पार्टियों पर जोरदार तंज कसे, साथ ही आरजेडी-जेडीयू की जोड़ी को बेमेल करार देते हुए कहा कि बिहार में अब ये जोड़ी नहीं चलेगी। इस दौरान उन्होंने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर भी नीतीश कुमार को जमकर घेरा। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए दोहे का भी उद्धरण किया। योगी ने कहा कि जब मैं इन दोनों की जोड़ी को देखता हूं तो मुझे लगता है 'कह रहीम कैसे निभे, बेर केर का संग'। उन्होंने कहा कि दोनों की जोड़ी बिल्कुल अलग तरह की है। दोनों लोग अलग हैं और सिर्फ स्वार्थ के लिए एक साथ हैं।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार की बेमेल जोड़ी को हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलने वाला है।  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ आजतक नीतीश कुछ नहीं बोले। न ही मैंने आपकी कभी आवाज सुनी योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर कुछ सेकुलर नेताओं की चुप्पी उनके दोहरे रवैय्ये को दिखाती है।
योगी आदित्यनाथ दरभंगा रैली में बुलेट प्रूफ सुरक्षा में रहे। यहां तक कि उनके संबोधन के समय भी बुलेट प्रूफ व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed