{"_id":"5bdf033bbdec2269b059cf67","slug":"upendra-kushwaha-slams-cm-nitish-kumar-asked-him-for-their-dna-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के बयान पर भड़के कुशवाहा, मांगी डीएनए रिपोर्ट, जदयू ने भी किया पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश के बयान पर भड़के कुशवाहा, मांगी डीएनए रिपोर्ट, जदयू ने भी किया पलटवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 04 Nov 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने उनसे उनकी डीएनए रिपोर्ट मांग ली है। इस पर जदयू ने करारा पलटवार करते हुए कहा है कि कुशवाहा पेट के दर्द के लिए सिर दर्द की दवा ले रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा को लेकर पूछे गए एक सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा था, ‘सवाल जवाब के स्तर को इतना नीचे मत ले जाइए।’ इस बयान से नाराज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर राज्य भर से बाल और नाखून भेजने वाले दूसरे को ‘नीच’ कह रहे हैं, इसलिए वे अपना डीएनए रिपोर्ट दिखाएं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कुशवाहा पेट के दर्द के लिए सिर दर्द की दवा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कल नीतीश को बड़ा भाई बता रहे थे अब उनको नीतीश का डीएनए चाहिए।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि एनडीए में शीट शेयरिंग को लेकर बड़ा पेंच फंसा हुआ है। माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा का उक्त बयान ज्यादा से ज्यादा सीटों की दावेदारी को लेकर भी दिया गया है। वैसे, बिहार की राजनीति के दोनों दिग्गज एक दूसरे पर पहले से ही जुबानी तीर चलाते रहे हैं।