फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Upendra Kushwaha mocks BJP attempt to woo OBCs by holding Asoka Jayanti

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने अशोक जयंती मनाकर ओबीसी को रिझाने की भाजपा की कोशिश का मजाक उड़ाया

Sun, 10 Apr 2022 03:42 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 10 Apr 2022 03:42 AM IST
सार

बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन के बीच खटपट की खबरें अक्सर आती रहती हैं। इसी कड़ी में जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने अशोक जयंती को लेकर भाजपा का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मैं यह सुनकर चकित था कि एक राजनीतिक दल दावा कर रहा है कि उसकी पहल से हमारे नेता नीतीश कुमार ने अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घाषित किया। यह याद रखा जाना चाहिए कि यह घोषणा 2015 में की गई थी जब जदयू का भाजपा के साथ गठजोड़ नहीं था।

विज्ञापन
Upendra Kushwaha mocks BJP attempt to woo OBCs by holding Asoka Jayanti
उपेंद्र कुशवाहा। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख राजनीतिक सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को भाजपा द्वारा सम्राट अशोक की जयंती मनाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के एक हिस्से को अपने पाले में किए जाने के प्रयासों का मजाक उड़ाया। कुशवाहा ने सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा का सहयोगी दल भाजपा द्वारा श्रेय लिए जाने पर भी तंज कसा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘कल मैं यह सुनकर चकित था कि एक राजनीतिक दल दावा कर रहा है कि उसकी पहल से हमारे नेता नीतीश कुमार ने अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घाषित किया। यह याद रखा जाना चाहिए कि यह घोषणा 2015 में की गई थी जब जदयू का भाजपा के साथ गठजोड़ नहीं था।’’ 
विज्ञापन


जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कुशवाहा ने अशोक जयंती मनाने के लिए भाजपा द्वारा आयोजित एक समारोह में पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के भाषण की ओर इशारा करते हुए यह बात कही। सुशील मोदी ने अशोक जयंती को लेकर भाजपा द्वारा आयेाजित कार्यक्रम में कहा था कि भाजपा की पहल से ही अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशवाहा अपनी पार्टी जदयू द्वारा ईसा पूर्व तीसरी सदी के शासक की जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। अशोक ओबीसी खासकर उनकी अपनी जाति कोइरी के लिए राजनीतिक थाती बन गए हैं।

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने पिछले साल अपनी राजनीतिक पार्टी रालोसपा का जदयू में विलय कर दिया था। उन्होंने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भाजपा के रुख में बदलाव को भी दोहराया, जो ओबीसी से जुड़ी जातियां चाहती है और जिसे लेकर जदयू और विपक्ष की एक ही राय है।


कुशवाहा ने कहा, "2018 में, जब मैं खुद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में था, कैबिनेट के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा था कि सरकार जातिगत जनगणना कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं नेता का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन उनकी पार्टी अपने वादे से मुकर गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed