फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Upendra Kushwaha can give a big statement on amit Shah-Nitish kumars meeting

शाह-नीतीश की मुलाकात पर उपेंद्र कुशवाहा दे सकते हैं बड़ा बयान, अब तक साध रखी है चुप्पी

Thu, 20 Sep 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 20 Sep 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Upendra Kushwaha can give a big statement on amit Shah-Nitish kumars meeting
उपेंद्र कुशवाहा

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है। लगातार सीट बंटवारे को लेकर एक ओर जहां भाजपा और जदयू में हुई सांठ-गांठ हो चुकी है वहीं खबर ये आ रही है कि एनडीए में शामिल लोजपा और रालोसपा को तगड़ा झटका मिलने जा रहा है। 

विज्ञापन


कल जैसे ही दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात हुई एक बार फिर बिहार की राजनीति में सियासी पारा चढ़ गया। खबर तो यह भी आ रही है कि  इस बैठक में भाजपा और जदयू ने  लोक जनशक्ति पार्टी और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी को इस बैठक में नहीं बुलाया जाना कुछ नए समीकरण की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि अभी दोनों दलों के मुखिया और प्रवक्ता ने इस मुलाकात पर चुप्पी साध रखी है। और माना ये भी जा रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच बात बन गई है। 
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू के कई बड़े नेता पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर बात बन जाने का दावा करते आ रहे हैं।  अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद इसकी अटकलें भी तेज हो गई है। लेकिन इस पूरे मामले पर आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की चुप्पी साध ली है। शाह नीतीश की मुलाकात पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खीर वाले बयान के बाद चल रही है तनातनी

भले ही उपेंद्र कुशवाहा की इस मुलाकात पर चुप्पी साध रखी हो लेकिन राजनीति के जानकार इसके कई मायने निकाल रहे हैं।  खबर है कि एनडीए में ज्यादा भाव नहीं मिलने के कारण उपेंद्र कुशवाहा पहले ही नाराज हैं। इससे पहले खुद कुशवाहा 'खीर' वाला बयान देकर शाह मोदी की आंखों में चढ़ चुके उपेंद्र शायद भांप गए हैं एनडीए में क्या हाल होने जा रहा है।

 वहीं, आरजेडी के उनको महागठबंधन के पाले में आने का आमंत्रण इस बात को और हवा दे रहा है कि कुशवाहा एनडीए छोड़ सकते हैं।  हालांकि उनकी तरफ से अब तक इसके कोई ठोस संकेत नहीं मिले हैं। 


चुनाव के मद्दे नजर आज औरंगाबाद में रालोसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा है। और इसमें शामिल होने के लिए पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी पहुंच रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कुशवाहा एनडीए और सीट शेयरिंग को लेकर कोई बड़ा बयान दे सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed