फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Unique Love story where husband killed life partner lover in CM Nitish Kumar Nalanda Bihar News in hindi

Bihar News : अपनी ही पत्नी को बना दिया विधवा; खुद को साधु बता रहे शख्स की शातिराना कहानी चौंका रही

Sat, 05 Aug 2023 03:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 05 Aug 2023 03:37 PM IST
सार

Bihar Police : वह अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करता था, लेकिन मिला धोखा। इसलिए, उसने पत्नी के खिलाफ बड़ी साजिश रच दी। इस साजिश का जब नालंदा पुलिस ने खुलासा किया तो खुद को साधु साबित कर रहे शातिर की पोल खुल गई।

विज्ञापन
Unique Love story where husband killed life partner lover in CM Nitish Kumar Nalanda Bihar News in hindi
शव की शिनाख्त और वायरल ऑडियो के बाद पुलिस पूरी कहानी को जांच रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के प्यार, धोखे और हत्या की एक अलग तरह की कहानी सामने आ रही है। एक शख्स अपनी पत्नी से बेइंतहा मोहब्बत करता है। लेकिन, उसे पता चलता है कि उसकी पत्नी, यानी दो बच्चों की मां उसे तीन साल से धोखा दे रही है। इसके बाद वह एक लंबी साजिश रचता है। 30 जुलाई को यह साजिश जमीन पर आने लगती है और 31 जुलाई को गांव का एक युवक गायब हो जाता है। वह राजगीर घूमने की बात कहते हुए घर से निकलता है और फिर नदी में उसकी लाश बरामद होती है। 

विज्ञापन


18 साल के युवक के शव की शिनाख्त से खुली कहानी
धोखे और बदले के साजिश की यह कहानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के बिन्द थाना क्षेत्र की है। गुरुवार को सोयवा नदी की झाड़ी में अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान शनिवार को हुई। मृतक शेखपुरा जिला अंतर्गत शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव निवासी बुंदेल रविदास का 18 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार है। परिजन गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। इस आरोप के पीछे पूरी कहानी है और प्रमाण के रूप में एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो चुका है।
विज्ञापन

 

Unique Love story where husband killed life partner lover in CM Nitish Kumar Nalanda Bihar News in hindi
विक्रम (फाइल फोटो) की लाश की जबतक पहचान हुई, आरोपी सपरिवार फरार हो गया। - फोटो : अमर उजाला

घर बुलाकर पत्नी से शादी कराई, विदागिरी के नाम पर मर्डर

जानकारी सामने आयी कि विक्रम कुमार का गांव की ही महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विक्रम कुमार के भाई का कहना है कि उस महिला के पति ने उसके भाई को 31 जुलाई को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर शव को सोयबा नदी में फेंक दिया। वह 31 जुलाई से घर से लापता था। घर वालों को राजगीर घूमने की बात कहकर वह निकला था। परिजन खोजबीन में जुटे हुए थे। जिस महिला के साथ युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था, उस परिवार के लोग अनभिज्ञता जता रहे थे। तभी अज्ञात शव मिला और सदर अस्पताल में शव की पहचान हुई। सिर मुड़े होने और बाकी डीलडौल से पहचान हुई। इसके बाद कहानी खुली एक ऑडियो और परिजनों के आरोपों के मेल से। सामने आया कि उस महिला के पति को जब पता चला कि उसकी पत्नी विक्रम के कारण उसे तीन साल से धोखा दे रही है तो उसने 30 जुलाई को अपनी प्लानिंग पर काम शुरू किया। उसने पत्नी के प्रेमी विक्रम को बुलाया। दोनों के संबंध के बीच से हटने की शांतिपूर्वक बात कहते हुए घर में बुलाकर उससे अपनी पत्नी की शादी करा दी। इसके बाद 31 जुलाई को विक्रम को फोन किया। इस कॉल रिकॉर्डिंग में महिला का पति अपनी पत्नी के नए पति विक्रम से पूछ रहा है कि वह कहां पर है? विक्रम उससे भी लोकेशन पूछता है। महिला का पति कहता है कि वह उसके घर के पास से ही घूम कर आ रहा है। वह पूछता है कि कब ले जाओगे (पत्नी को)? इस पर विक्रम बोलता है कि वह ले जाने के लिए तैयार है, लेकिन गांव से बाहर ले जाकर रख आएगा। वह आवश्वस्त होना चाहता है कि उसके बाद उसके घर वालों के साथ कुछ गलत तो नहीं होगा। महिला का पति भरोसा दिलाता है कि वह उसके घर वालों के साथ कुछ नहीं करेगा। बताया जाता है कि इसके बाद महिला के पति से मिलने विक्रम गांव में ही बताई एक जगह पर पहुंच जाता है। फिर गायब हो जाता है। 


राज खुलने से पहले पत्नी के साथ हो गया फरार
शनिवार को शव की पहचान होने से पहले शुक्रवार को पत्नी और बच्चों को लेकर इस पूरे खेल का आरोपी फरार हो गया। इससे पहले परिजनों ने जब उसके घर जाकर विक्रम के बारे में पूछताछ की तो वह लोग किसी तरह की जानकारी से इनकार करने लगे। लाश गुरुवार को ही मिल गई थी, लेकिन जब शनिवार को विक्रम के परिवार वालों के पहचानने से पहले वह शख्स सपरिवार फरार हो चुका था। घर पर ताला बंद होने, शादी की बात सामने आने और ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी इसी एंगल से जांच में लग गई है। बिंद थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। छानबीन में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed