फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Union Minister RCP Singh dismisses questions about rift with CM Nitish Kumar news in Hindi

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश के साथ संबंधों पर सवाल टाल गए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, रार की हैं अटकलें

Tue, 24 May 2022 10:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 24 May 2022 10:57 PM IST
सार

एक साल पहले नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल किए गए सिंह राज्यसभा में लगातार दूसरे कार्यकाल का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने 2010 में जदयू में शामिल होने के साथ राजनीति में प्रवेश किया था।

विज्ञापन
Union Minister RCP Singh dismisses questions about rift with CM Nitish Kumar news in Hindi
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपने संबंधों पर सवालों को टाल गए। अटकलें हैं कि सिंह और कुमार के संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। नीतीश कुमार, आरसीपी सिंह के राजनीतिक मार्गदर्शक रहे हैं। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने इस पर भी कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि नीतीश कुमार उनके एक और कार्यकाल के लिए अड़े हुए हैं। राज्यसभा सांसद सिंह का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है। 

विज्ञापन


द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के दिन पटना लौटे सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मेरे सभी के साथ संबंध बहुत अच्छे हैं।' बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें से एक सीट आरसीपी सिंह की भी है। एक साल पहले नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल किए गए सिंह राज्यसभा में लगातार दूसरे कार्यकाल का आनंद ले रहे हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी सिंह ने 2010 में जदयू में शामिल होने के साथ राजनीति में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


आरसीपी सिंह को नीतीश ने बनाया था राज्य का मुख्य सचिव
उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल को लेकर भी सवाल का जवाब नहीं दिया कि उनकी ट्विटर प्रोफाइल में जदयू से संबंध का कोई उल्लेख नहीं है। जबकि इसमें उनके बाकी राजनीतिक, नौकरशाह के तौर पर और शैक्षणिक करियर के बारे में जानकारियां दी गई हैं। बता दें कि आरसीपी सिंह ने केंद्रीय नियुक्ति पर रहते हुए नीतीश कुमार का भरोसा कमाया था जब वह रेल मंत्री हुआ करते थे। बिहार में सरकार बनाने के बाद नीतीश ने सिंह को मुख्य सचिव नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed