फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Union Minister Nityanand targets Tejashwi Yadav, Nitish Kumar, Arvind Kumar; RJD, BJP, caste census, ED

Nityanand Rai : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद ने क्यों दिलाई 'भूराबाल' की याद; केजरीवाल पर पटना में बोले

Wed, 01 Nov 2023 04:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 Nov 2023 04:25 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से वादा किया था, उसके मुताबिक अब कुछ नहीं कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री कुंभकरणी नींद में सो रहे हैं। तेजस्वी यादव खुद ही अपने पास छह-छह विभागों को लेकर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
Union Minister Nityanand targets Tejashwi Yadav, Nitish Kumar, Arvind Kumar; RJD, BJP, caste census, ED
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय जनता दल, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, उपमुख्ममंत्री तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। राजद विधायक द्वारा मां दुर्गा पर दिए गए विवादित बयान पर नित्यानंद राय ने कहा कि इस देश में सभी राम-कृष्ण, वाल्मिकी रविदास, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, महावीर-बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह के वंशज हैं। कोई महिषासुर का वंशज नहीं है। यादव समाज को महिषासुर का वंशज बताकर उन्होंने बहुत बड़ा अपराध किया है। मैंने तेजस्वी यादव से मैं कहना चाहूंगा कि आप इस तरह लगातर सनातन के देवी देवताओं को अपमानित करते रहते हैं। आपके एक विधायक ने यादवों को महिषासुर का वंशज बता दिया और आपने अब तक कार्रवाई नहीं की। यह आपके संस्कार को बताता है। कुर्सी और परिवार के जीना और परिवार के लिए सत्ता प्राप्त करना इनकी नियति में है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस तरह की बयानबाजी तेजस्वी यादव के संरक्षण में हो रही है
नित्यानंद राय यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कभी राजद के लोगों ने कहा कि भूरा बाल साफ कर देंगे। भाजपा जिन अतिपिछड़े समाज को पंचामृत कहती है, उसे राजद पंचफोरना कहती है। यहां तक कह दिया कि इसको कड़ुआ तेल गर्म कर उसमें डाल दो छनक जाएगा। इस तरह का बयान आपके लोग क्यों दे रहे हैं। इस तरह की बयानबाजी तेजस्वी यादव के संरक्षण में हो रही है। लालू जी भी यह सब चुपचाप देख रहे हैं, वह कुछ कह भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कुंभकरणी नींद में सो रहे हैं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से वादा किया था, उसके मुताबिक अब कुछ नहीं कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री कुंभकरणी नींद में सो रहे हैं। तेजस्वी यादव खुद ही अपने पास छह-छह विभागों को लेकर बैठे हुए हैं। उस विभागों में कितना घोटाला हुआ है, यह तो पूरा बिहार और देश की जनता जानती है। 

जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, कानून उनपर जरूर कार्रवाई करेगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जो भ्रष्टाचार में लिप्त रहेगा, उसपर कानून अपना शिकंजा कसेगी ही न। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, कानून उनपर जरूर कार्रवाई करेगी। महुआ मोइत्रा के सवाल पर कहा कि निशिकांत जी जो बोलते हैं, वह सोच समझ कर बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed