{"_id":"65d6ed996c2124bea2057dce","slug":"underpass-will-be-built-on-18-railway-gumti-of-samastipur-railway-division-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: समस्तीपुर रेलवे मंडल के 18 रेलवे गुमटी पर बनेगा अंडरपास, 26 फरवरी को PM मोदी करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: समस्तीपुर रेलवे मंडल के 18 रेलवे गुमटी पर बनेगा अंडरपास, 26 फरवरी को PM मोदी करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
Thu, 22 Feb 2024 12:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:15 PM IST
सार
Bihar: उत्तर बिहार में आने वाले दिनों रेलवे गुमटी बंद होने के कारण लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगमी 26 फरवरी को समस्तीपुर रेलवे मंडल के 18 व सोनपुर रेलवे मंडल के दो स्थानों पर ओवरब्रिज और अंडर ब्रिज का दिल्ली से ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
समस्तीपुर रेलवे मंडल के 18 रेलवे गुमटी पर बनेगा अंडरपास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इन पुलों में दलसिंहसराय का बहुप्रतिक्षित दलसिंहसराय स्टेशन के पास स्थित 32 नंबर रेलवे गुमटी भी शामिल है। इन सभी पुलों के बन जाने से उत्तर बिहार में सड़क जाम की समस्या बहुत हद तक दूर हो जाएगी। आरओबी निर्माण को लेकर लंबे समय लोग मांग कर रहे थे। हालांकि शहर के भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर फ्लाईओवर की स्वीकृति नहीं मिल पाई। जिससे शहर में लगने वाली जाम से मुक्ति मिलने की संभावना बहुत कर है। डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री रेलवे मंडल के विभन्न खंडों पर स्थिति 18 फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
समस्तीपुर रेलवे मंडल के इन फुटओवर ब्रिज का होगा निर्माण
1- समस्तीरपुर-खगड़िया रेल खंड के रोसड़ा- नयानगर स्टेशन के बीच रेलवे गुमटी नंबर 13 पर एलएचएस
2- जूब्बा सहनी-पिपराहा के बीच गुमटी नंबर 10 पर एलएचएस
3- रोसड़ा-सिंघियाघाट के बीच गुमटी नंबर 20 पर एलएचएस
4- सिंघियाघाट-अंगारघाट के बीच एनसी 27ए
5- अंगारघाट-भगवानपुर देसूआ के बीख बीच रेलवे गुमटी नंबर 30 पर एलएचएस
6- जूब्बा सहनी व पिपरा के बीच गुमटी नंबर 7 पर एलएचएस
7- लहेीरियासराय- दरभंगा के बीच एलसी नंबर 21 पर रोड ओवर ब्रिज
8- कृष्णा सिह गढपूरा स्टेशन के एलसी नंबर बीए पर एलएचएस
9- लहेरियासराय- दरभंगा के बीच गुमटी नंबर 21 पर रोड ओवर ब्रिज
10- बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के पास स्थित एलसी 160
11- कांटी यार्ड में रोड ओवर ब्रिज
12- थलवारा- लहेरियासराय के बीच एलसी 18 पर रोड ओवर ब्रिज
13- मोतिहारी-महबल के बीच एलसी नंबर 124 पर रोड ओवर ब्रिज
14- दरभंगा-मोहम्मदनपुर रोड के बीच एनसी नेबर 28 पर रोड ओवर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे।
सोनपुर रेलवे मंडल के इन गुमटी पर होगा निर्माण
सोनपुर रेलवे मंडल के दलसिंहसराय-नाजिरगंज स्टेशन के बीच रेलवे गुमटी नंबर 32 पर आरओबी के अलावा बरौनीतेघरा स्टेशन के बीच रेलवे गुमटी नंबर 9 पर रोड ओवरब्रिज के कार्य का शिलान्यास पीएम के हाथों होगा।
विज्ञापन