{"_id":"6440e508fd96d366a80a1357","slug":"uncontrolled-hyva-truck-crushed-bike-rider-in-sitamarhi-death-on-the-spot-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीतामढ़ी में अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीतामढ़ी में अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
Thu, 20 Apr 2023 12:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:39 PM IST
सार
सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव के पास एनएच 77 पर बुधवार देर रात एक बाइक सवार को अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त व्यक्ति अपने घर के लिए लौट रहा रुन्नीसैदपुर लौट रहा था।
विज्ञापन
मौत की सूचना मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में एक हाइवा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव के पास एनएच 77 पर हुई। जहां बुधवार देर रात अपने घर के लिए लौट रहे बाइक सवार को अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के खोपी गांव निवासी अशोक प्रसाद (46) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जान गंवाने वाला शख्स अशोक प्रसाद एक निजी कंपनी में सेल्स मैन का काम करता था। काम के बाद वह सोनबरसा से अपने घर के लिए रुन्नीसैदपुर की तरफ लौट रहा था। इसी बीच एनएच 77 पर रामनगरा के पास एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक से बाइक टकरा गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना पर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। सभी ने शव को पहचानने को कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की। वहीं, मृतक के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पहुंचते ही परिजनों के बीच मातम छा गया। बताया जा रहा है कि मृतक अशोक प्रसाद एक साधारण परिवार से थे। अशोक के दो बेटे और एक बेटी है। उनमें से एक बेटा दिव्यांग है।
विज्ञापन