फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Uncle shot and seriously injured his nephew in a land dispute in Banka; Father also accused of trying to kill

Bihar: जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारकर गंभीर रूप से किया घायल; पिता पर भी जान लेने की कोशिश का आरोप

Fri, 07 Jul 2023 06:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Jul 2023 06:24 PM IST
सार

घायल युवक के पिता मनोज ने बताया कि उसके छोटे भाई रंजन को पैतृक संपत्ति में हिस्सा दे दिया गया है। लेकिन वह उसके हिस्से पर निर्माण कार्य करने का प्रयास कर रहा था। उसका विरोध करने पर उसने देसी कट्टे से गोली चला दी, जो उसके बेटे दीपक को लग गई। वहीं, आरोपी रंजन ने अपने बड़े भाई पर इसका उल्टा आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Uncle shot and seriously injured his nephew in a land dispute in Banka; Father also accused of trying to kill
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक दीपक मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बांका के बल्लीकित्ता गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को हत्या के नीयत से गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक दीपक कुमार मांझी को रेफरल अस्पताल से गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। युवक के पेट में गोली लगी है।

विज्ञापन


घायल युवक के पिता मनोज मांझी ने बताया कि उसके छोटे भाई रंजन मांझी को पैतृक संपत्ति में हिस्सा दे दिया गया है। लेकिन वह उसके हिस्से पर भवन निर्माण कार्य करने का प्रयास कर रहा था। उसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए रंजन ने देसी कट्टे से गोली चला दी, जो उसके बेटे दीपक मांझी के पेट में लग गई।
विज्ञापन


पिता द्वारा गोली चलाने की बात भी आई सामने
घटना को लेकर अन्य कई तरह की भी चर्चा हो रही है। वहीं, घटना के बाद रंजन मांझी अपनी पत्नी रानी देवी के साथ थाने पहुंच गया। रंजन ने बताया कि लगभग आठ साल पहले उसके भाई मनोज मांझी ने जमीन विवाद में उसकी पत्नी रानी देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उस मामले को लेकर थाने में केस भी दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। उसने बताया कि इस घटना के बाद वह सपरिवार घर छोड़कर दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करने लगा। आठ साल बाद वह गुरुवार को घर आया और बड़े भाई मनोज मांझी से अपने हिस्से की जमीन पर भवन निर्माण करने की बात कही। इसी पर मनोज मांझी भड़क गए और देसी कट्टा से हत्या करने की नीयत से गोली चला दी। जो बीच-बचाव कर रहे उसके भतीजे दीपक मांझी को गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जख्मी द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल जख्मी का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। जख्मी का फर्द बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed