फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two youths hit the shopkeeper with the butt of a gun for not giving cigarettes in Jamui

Bihar Crime: जमुई में सिगरेट न देने पर दुकानदार को बंदूक के बट से मारा, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Sat, 15 Apr 2023 12:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Apr 2023 12:12 PM IST
सार

जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सिगरेट न देने पर दो युवकों ने दुकानदार को बंदूक के बट से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई भर्ती कराया। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Two youths hit the shopkeeper with the butt of a gun for not giving cigarettes in Jamui
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले में सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को बंदूक के बट से मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। यह घटना चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा गांव में गुरुवार की देर रात घटी। जहां गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के दो युवकों ने बंदूक के बट से दुकानदार को पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ले गए। घायल व्यक्ति की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा निवासी मोहम्मद रुस्तम शाह के रुप में हुई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर घायल मोहम्मद रुस्तम शाह ने बताया कि वह अपने गांव में अपने घर में ही राशन का दुकान चलाता है। गुरुवार की रात वह अपने घर में सोया हुआ था। तभी रात में लगभग तीन बजे के आसपास गांव के ही मोहम्मद इमरान और मोहम्मद हादी आए और दुकान से सिगरेट मांगने लगे। जब बोला गया कि अभी रमजान की सहरी का समय हो गया है। इस बात पर दोनों आग बबूला हो गए और बंदूक के बट से हमला कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि इस दौरान मोहम्मद रुस्तम शाह ने उक्त दोनों युवकों से बंदूक छीनने का काफी प्रयास किया। लेकिन वे दोनों मारपीट करने लगे। जब तक घर के लोग बाहर निकले तब तक दोनों वहां से भाग गए। इसके बाद परिजनों ने घायल मोहम्मद रुस्तम शाह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर घायल के परिजनों ने स्थानीय थाना को घटना की सूचना दी है। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed