फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two youths had come to Arrah to meet a friend; Both lost their lives in a road accident

Bihar Road Accident: दोस्त से मिलने आए थे दो युवक; सड़क हादसे में गई जान

Wed, 20 Sep 2023 12:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Sep 2023 12:41 PM IST
सार

Bihar News: बीती शाम दोस्त से मिलने आरा आए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोइलवर थाना पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिए थे। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Two youths had come to Arrah to meet a friend; Both lost their lives in a road accident
मृतक संजीत और राहुल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के आरा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र के मनभावन होटल के पास हुई है। एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोइलवर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी सुनील यादव के बेटे संजीत कुमार और ददन यादव के बेटे राहुल कुमार बीती शाम बिहटा से आरा आए थे। वे यहां अपने किसी दोस्त से मिलने आए थे। इसके बाद देर शाम वापस लौटने के दौरान मनभावन होटल के पास अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार कर फरार हो गया। उसके बाद दोनों को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कोइलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां संजीत कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और राहुल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान राहुल ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन





मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक दोस्त से मिलने आरा आए थे। घर से बोल कर निकले थे कि जल्दी ही वापस लौट आएंगे। लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने किसी तरह आरा में दोस्त के यहां संपर्क किया। दोस्त ने हमें बताया कि ये लोग बहुत पहले ही निकल गए। पूरी रात हम लोग इधर-उधर पता करते रहे। लेकिन कही कोई जानकारी नहीं मिला। आज सुबह कोइलवर थाना से सूचना मिली कि इन लोगों का एक्सीडेंट हुआ है। उसके बाद हम लोग यहां पहुंचे तो देखा कि दोनों का शव पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed