फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   two women and two men are allegedly tied up with knot and brutally beaten up on the basis of goat theft

शर्मनाक: सिर मूंडा, उठक-बैठक कराई और जमकर पीटा, बकरी चोरी के आरोप में दीं यातनाएं

Tue, 13 Apr 2021 12:59 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 13 Apr 2021 12:59 PM IST
सार

बिहार के कटिहार में बकरी चोरी के आरोप में दो महिलाओं और दो पुरुषों को बंधक बनाकर उनकी पिटाई करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
two women and two men are allegedly tied up with knot and brutally beaten up on the basis of goat theft
बिहार में बकरी चोरी के आरोप में दो महिला और दो युवकों की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के कटिहार में बकरी चोरी के आरोप में पकड़े गए दो महिला और दो युवकों को पीटने का मामला सामने आया है। यही नहीं, दोनों महिलाओं के बाद में बाल मुंडवाए गए और पूरे इलाके में घुमाया। वहीं गांव वालों ने दोनों युवकों से कान पकड़ाकर उठक बैठक भी लगवाई। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जब यह खबर वायरल हुई तब इसका खुलासा हुआ। पटना जिल के कोढ़ा थाना क्षेत्र के उत्तरी सिमरिया पंचायत के कोलासी आदिवासी टोला का बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कोलासी पुलिस चौकी से थोड़ी दूर बकरी चोरी के आरोप में दो महिलाओं और दो युवकों को बंदी बनाया गया। 
विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि चारों लोगों को अमानवीय यातनाएं दी गई थीं और पुलिस को इस मॉब लिचिंग की घटना की भनक तक नहीं लगी। वहां जुटी भीड़ ने जब अपनी सारी हदें पार कर दीं तो उन चारों को वहां से भगाया गया। घटना के बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी जब पुलिस के अधिकारियों को मिली तब पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। डीएसपी अमरकांत झा ने घटना को काफी दुखद बताया और कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि बकरी चोरी के आरोप में दो महिलाओं और दो पुरुषों को बंधक बनाया गया और सरेआम उनकी पिटाई भी की। 


यही नहीं महिलाओं के सिर के बाल मुंडवाकर उनके सिर पर गाय का गोबर तक डाल दिया गया। कोढा थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की और कहा कि पीड़ितों को इलाज के लिए ले जाया गया है और घटना के आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed