फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two real brothers were suddenly shot while playing in Jamui, seriously injured

Bihar News: खेलने के दौरान दो सगे भाइयों को अचानक लगी गोली, गंभीर रूप से हुए घायल; सदर अस्पताल जमुई रेफर

Fri, 23 Jun 2023 05:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 23 Jun 2023 05:58 PM IST
सार

सदर अस्पताल जमुई में घायल बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। घटना को लेकर बच्चों के परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। गोली किधर से चली और दोनों बच्चों को कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
Two real brothers were suddenly shot while playing in Jamui, seriously injured
सदर अस्पताल में इलाजरत दोनों घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज में शुक्रवार की दोपहर खेलने के दौरान दो सगे भाइयों को अचानक गोली लग गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद घटना की जानकारी बच्चे के परिजन और गांव वालों को दी गई। वहीं, खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों घायल बच्चों की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी रविंद्र पासवान के बेटे रौनक कुमार (6) और रोशन कुमार (5) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर अलीगंज गांव स्थित देवी स्थान के पास दोनों सगे भाई रौनक और रोशन खेल रहे थे। उसी दौरान अचानक गोली चली और रौनक के पेट में तथा रोशन के पैर में एक-एक गोली लग गई। इससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर देवी स्थान की तरफ लोग भागे तो देखा कि दोनों बच्चे गिरे हुए हैं और चिल्ला रहे हैं। उसके बाद आनन-फानन में दोनों को उठाकर रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, सदर अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। वहीं, घटना के बारे में बच्चे के परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। गोली किधर से चली और दोनों बच्चों को कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। बहरहाल, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed