{"_id":"647070cce3934a3d02051bea","slug":"two-people-made-a-person-drink-alcohol-and-got-land-registered-in-khagaria-killed-him-for-refusing-mutation-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खगड़िया में दो लोगों ने एक शख्स को शराब पिलाकर नशे में लिखवाई जमीन, म्यूटेशन से इनकार करने पर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खगड़िया में दो लोगों ने एक शख्स को शराब पिलाकर नशे में लिखवाई जमीन, म्यूटेशन से इनकार करने पर की हत्या
Fri, 26 May 2023 02:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 26 May 2023 02:11 PM IST
सार
मृतक के भाई रामशंकर कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि रामसोगारत उनके भाई को अक्सर धमकाया करता था कि अगर जमीन का म्यूटेशन नहीं किया तो शराब पिला के तुमको मार देंगे। आज वह बात सच हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में मौजूद परिजन व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया में कोठिया रलवे ढाला पर शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति बुरी तरह घायल अवस्था में मिला। लोगों की सूचना पर खगड़िया जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चक हुसैनी गांव के योगेंद्र राय के बेटे श्यामसुंदर राय के रूप में हुई है। मृतक के भाई रामशंकर कुमार ने कोठिया के ही दो व्यक्तियों पर अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई रामशंकर कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात कोठिया के रामसोगारत यादव और एक अज्ञात व्यक्ति उनके भाई को घर से शराब पिलाने के लिए ले गए। शायद दोनों बाप-बेटे थे। अक्सर रामसोगारत उनके भाई को शराब पिलाने ले जाता था। इसी दोस्ती-यारी में रामसोगारत ने उनके भाई श्यामसुंदर राय से शराब के नशे में कुछ दिन पहले जमीन लिखवा ली। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने जमीन की म्यूटेशन रुकवा दी। रामशंकर ने आगे बताया कि इस वजह से रामसोगारत उनके भाई को अक्सर धमकाया करता था कि अगर म्यूटेशन नहीं किया तो शराब पिला के तुमको मार देंगे। आज वह बात सच हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह रामशंकर कुमार के भाई बुरी तरह जख्मी हालत में कोठिया रेलवे ढाला पर पाए गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने खगड़िया जीआरपी को दी। उसके बाद जीआरपी ने उसके भाई को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों को घटना की सूचना मिली तो सब भागते हुए सदर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
श्यामसुंदर राय के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद उनके परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के संदर्भ में मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।