{"_id":"64f422639e8195b3d70fddd8","slug":"two-people-died-in-bettiah-there-was-a-pouch-of-liquor-in-the-pocket-liquor-ban-in-bihar-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news : बेतिया में संदिग्ध स्थिति में दो लोगों की मौत; तीन की हालत गंभीर, पॉकेट से मिला देसी शराब का पाउच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news : बेतिया में संदिग्ध स्थिति में दो लोगों की मौत; तीन की हालत गंभीर, पॉकेट से मिला देसी शराब का पाउच
Sun, 03 Sep 2023 11:36 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:36 AM IST
सार
Bihar news : शराबबंदी वाले बिहार में दो लोगों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से दोनों की मौत हुई है। हलांकि पुलिस शराब पीने की बात से इंकार कर रही है जबकि मृतक के पॉकेट से शराब के पाउच भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में दो लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से दोनों की मौत हुई है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया वार्ड संख्या 5 की है। मृतकों की पहचान अशोक साह (31) और किशोरी साह (35) के रूप में की गई है जबकि अमितेश पसवान (22), राजेश साह (27) और उमेश सहनी (38) की हालत गंभीर है। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को गलत साबित करने पर लगी हुई है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि उनके पॉकेट से देशी शराब का पाउच बरामद हुआ है फिर भी पुलिस शराब पीने से मौत की बात को गलत कह रही है।
विज्ञापन
पॉकेट में मिला था पाउच
ग्रामीणों का कहना है कि बलिराम साह के बेटे अशोक साह कब्रिस्तान के पास दोपहर 12 बजे गिर गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अशोक के पॉकेट से शराब की पाउच भी मिली थी। मौत के कुछ समय बाद ही उनके शव का अंतिम संस्कार उसके परिजनों ने कर दिया। फिर शाम 6 बजे आत्मा साह के बेटे किशोरी साह की भी मौत हो गई। घटना के संबंध में अमृतेश के घर की महिला प्रभावती देवी ने बताया कि जहरीली शराब पीने के कारण उसकी हालत खराब हो गई। आननफानन में उसे जीएमसीएम में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शराब से मौत की बात पर पुलिस खामोश
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस किशोरी साह के घर पहुंची और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ माहताब आलम ने कहा कि अभी तक शराब पीने से मौत की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।उधर सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा उन्हें शराब से मौत की सूचना मिली है। अभी वह पटना में है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम से ही मौत के कारणों का पता चलेगा। जहरीली शराब की पुष्टि होने पर मृतक के परिवार को मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन