{"_id":"6443c0cc9e8912e14f0cc632","slug":"two-people-died-due-to-drowning-at-two-places-in-samastipur-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: समस्तीपुर में दो जगहों पर डूबने से 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक सरपंच का बेटा, दूसरा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: समस्तीपुर में दो जगहों पर डूबने से 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक सरपंच का बेटा, दूसरा किशोर
Sat, 22 Apr 2023 04:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 22 Apr 2023 04:41 PM IST
सार
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना पतैली पश्चिमी पंचायत की है और दूसरी परोरिया गांव की। मृतकों में एक पतैली पश्चिमी पंचायत के सरपंच का बेटा है। वहीं, दूसरा परोरिया गांव में अपनी नानी के यहां रहने वाला किशोर है। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पोखर में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना पतैली पश्चिमी पंचायत और परोरिया गांव में घटी। पतैली पश्चिमी पंचायत में सरपंच का बेटा कपिलेश्वर सहनी (33) की मौत हो गई। जबकि परोरिया गांव में उत्तर प्रदेश से अपनी नानी के यहां आए एक किशोर स्वर्गीय रमेश राम के बेटे विराज कुमार की जान चली गई। बताया गया कि माता-पिता की मौत के बाद विराज अपनी नानी के यहां बीते छह महीने से रह रहा था। घटना की सूचना के बाद उजियारपुर पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक कपिलेश्वर सहनी का फाइल फोटो
जानकारी के मुताबिक, पतैली पश्चिमी गांव में शनिवार दोपहर पंचायत के सरपंच मदन सहनी के बेटे घर के पास ही स्थित पोखर की ओर गए थे। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान लोगों ने देखा की उनका शव पोखर में तैर रहा था। इसके बाद हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। फिर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। माना जा रहा है कि कपिलेश्वर स्नान करने के दौरान पोखर में गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। बताया गया है कि सरपंच निर्वाचित होने के कुछ दिनों बाद ही पिता की मौत हो गई थी।
किशोर की मौत के बाद शोक में डूबे परिजन
वहीं, परोरिया गांव के वार्ड 10 में एक किशोर की मौत चौर के गढ्ढे में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर के स्वर्गीय रमेश राम के बेटे विराज कुमार के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया गया है कि चिमनी के पास काटे गए मिट्टी वाले गढ्ढे में किशोर नहाने गया था। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता के गुजर जाने बाद वह परोरिया गांव में अपनी नानी के घर रहता था। वह दो भाई ही है। सीओ अजित कुमार झा ने बताया कि सूचना पर राजस्व कर्मी को जांच के लिए भेजा गया है।