फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two parties clashed with sticks over feeding food in Shraddha program in Vaishali, elderly woman died

Bihar: वैशाली में श्राद्ध कार्यक्रम में खाना खिलाने को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां, बुजुर्ग महिला की मौत

Tue, 16 May 2023 06:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 May 2023 06:58 PM IST
सार

वैशाली के सदर अस्पताल हाजीपुर में मंगलवार को इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला एक श्राद्ध कार्यक्रम में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two parties clashed with sticks over feeding food in Shraddha program in Vaishali, elderly woman died
मृतका शकूंती देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के वैशाली के सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के दौरान मारपीट में घायल हुई 70 साल की बुजुर्ग महिला की मंगलवार को मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि महुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में सोमवार को देर रात भोज खाने और खिलाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद बुजुर्ग महिला को राजापाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां से स्थिति नाजुक देखते हुए महिला को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि इलाज के दौरान मंगलवार को महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग महिला महुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी दिवंगत बासु राय की 70 साल की पत्नी शकूंती देवी बताई गई है। मृतक महिला का एक बेटा राजेंद्र कुमार है, जो गुवाहाटी में एफसीआई में नौकरी करता है।
विज्ञापन



अस्पताल पहुंचे मृतका शकूंती देवी के परिजन

इस बारे में नरेश राय ने बताया कि उसके पड़ोस की चाची का देहांत हो गया था। सोमवार को दशकर्म था। दशकर्म की प्रक्रिया के बाद मंगलवार की सुबह घर में लोग गया जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच 20 से 25 लोगों को लेकर रामाशीष राय, संजय राय पिता दिवंगत सोहन राय उसके घर पर आ धमके। इसके बाद उन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वह दूसरे समाज में है और हम लोग दूसरे समाज में हैं। इसी श्राद्ध कार्यक्रम में खाने और खिलाने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें जमकर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने नगर थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed