फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two more accused arrested in patna shelter home case

पटना के शेल्टर होम में दो महिलाओं की मौत मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Aug 2018 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Updated Tue, 14 Aug 2018 04:14 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in patna shelter home case

राजधानी पटना के राजीव नगर थाना अंतर्गत नेपाली नगर में संचालित शेल्टर होम की एक महिला और एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद प्रशासन सकते में है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने आसरा शेल्टर होम की संचालिका मनीषा दयाल के अलावा एक अन्य आरोपी चिरंतन कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह केस भी मुजफ्फरपुर बालिका गृह की तरह बताया जा रहा है। यही कारण है कि पुलिस एनजीओ के साथ मनीषा के उस कनेक्शन की छानबीन कर रही है, जिसकी बदौलत वह बहुत कम समय में एक साधारण महिला से हाईप्रोफाइल सामाजिक कार्यकर्ता बन गई। 
विज्ञापन


पुलिस मनीषा और उसके सहयोगी से लगातार पूछताछ कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि ऊंची पहुंच के कारण दो दिन पहले जब मनीषा के शेल्टर होम से चार लड़कियों ने भागने की कोशिश की थी तो मामले को अलग मोड़ देकर एक शख्स को गिरफ्तार करा दिया गया, लेकिन एनजीओ पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं के आगे परोसी जाती थी लड़कियां: पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि हाजीपुर के एक होटल में लड़कियों को नेताओं के सामने परोसा जाता है। उस समय लड़कियों के मुंह पर रुमाल बांध दिया जाता है। इस दौरान होटल के नीचे एसडीओ की गाड़ी लगी रहती है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में 26 अगस्त से पार्टी की ओर से बिहार में पदयात्रा निकाली जाएगी। यह 12 दिनों तक चलेगी। इसकी शुरुआत मधुबनी से होगी।

नेताओं के साथ मनीषा की तस्वीरें हो रहीं वायरल

शेल्टर होम की संचालिका मनीषा दयाल की तस्वीरें बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, पूर्व मंत्री श्याम रजक (जदयू), पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम एवं राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के साथ वायरल हो रही हैं। मनीषा की एक करीबी ने बताया कि महज दो साल में ही वह करोड़ों की दौलत कमा चुकी है। उसने हाल में पटना और गया में दो आलीशान फ्लैट लिए हैं, जिनकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।

बचाव में एक साथ उतरे सभी दलों के नेता

मनीषा की नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हुईं तो उन्होंने दल की सीमा से ऊपर उठकर एक दूसरे का बचाव किया। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि उनके साथ कोई भी तस्वीरें ले सकता है। हम राज्य के कई कार्यक्रमों में जाते हैं। ऐसे में किस कार्यक्रम में किसने हमारे साथ तस्वीरें लीं, पता नहीं चल पाता है।

रोज रात में आती थी बड़ी गाड़ियां 

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि शेल्टर होम से रोज ही मारपीट, चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाजें आती थीं। एक महिला ने बताया कि शेल्टर होम के बाहर हर रात लग्जरी गाड़ियां आती थीं। रोज नई गाड़ियां होती थीं। लड़कियों को गाड़ी में ले जाया जाता था। 

पहले भी हो चुकी है लड़कियों के भागने की घटना 

शेल्टर होम से लड़कियों के भागने की घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। कुछ दिन पहले ही चार लड़कियों के भागने की खबर आई थी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस आई लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। 

पुलिस को बताया लेकिन हुआ कुछ नहीं

शेल्टर होम से सटे मकान में रहने वाली एक महिला ने बताया कि एक रात चार लड़कियां भाग कर उसके घर आ गई थीं। रोते हुए उन्होंने बताया था कि शेल्टर होम में उनसे अच्छा बर्ताव नहीं होता है। उस दिन भी पुलिस को बुलाया गया। पुलिस आई और पूछताछ करके चली गई, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed