फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two men caught in Delhi railway station carrying 24 bottles of liquor to bihar

हरियाणा से शराब खरीदकर दिल्ली से ट्रेन पकड़ बिहार जा रहे दो युवक गिरफ्तार

Tue, 27 Feb 2018 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
Two men caught in Delhi railway station carrying 24 bottles of liquor to bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी जोरों पर है। तस्कर शराब की खेप ट्रेन के जरिये बिहार ले जा रहे हैं। आनंद विहार रेलवे पुलिस ने ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो ट्रेन से शराब की खेप ले जाने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों ने खुलासा किया कि वह शराब को ऊंचे दाम में बेचने के लिए गांव ले जा रहे थे।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सहरसा बिहार निवासी अभिमन्यु कुमार (24) और मधेपुरा बिहार निवासी नरेश कुमार महतो (37) के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने 24 बोतल शराब बरामद की है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन थाने में तैनात सिपाही राकेश सोमवार रात प्लेटफार्म संख्या सात पर गश्त कर रहा था। इसी दौरान उसने पुराने स्टेशन की ओर से दो युवकों को आते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ने दोनों को रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों युवक उसकी बातों को अनसुनी कर तेज कदमों से भागने लगे। राकेश ने आरपीएफ के एक जवान की मदद से दोनों को दबोच लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से शराब के 24 बोतलें मिलीं। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनलोगों ने हरियाणा से कम कीमत पर शराब खरीदकर अपने गांव ले जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed