फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two criminals arrested the gang of Gangster Lawrence Vishnoi threatened Salman Khan and AAP leader in bihar

Salman Khan : आप नेता से मांगी रंगदारी, एक्टर सलमान को दी धमकी; बिहार में पकड़ा गया गैंग का शातिर

Mon, 23 Oct 2023 10:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 23 Oct 2023 10:24 PM IST
सार

Bihar Police : फिल्म अभिनेता सलमान खान और आप नेता को जान से मारने की धमकी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और विक्रमजीत सिंह ऊर्फ विक्रम बरार गैंग के 2 शातिर अपराधियों को बिहार पुलिस ने दबोच लिया है।उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Two criminals arrested the gang of Gangster Lawrence Vishnoi threatened Salman Khan and AAP leader in bihar
पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और विक्रमजीत सिंह ऊर्फ विक्रम बरार गैंग के अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को दबोचा है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो जानकर दंग रह गई। वह दोनों फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान मारने की धमकी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और विक्रमजीत सिंह ऊर्फ विक्रम बरार गैंग के अपराधी हैं। यह गिरफ्तारी मोतिहारी से हुई है। मोतिहारी पुलिस का कहना है इन दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने 09 एम.एम. की एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, नेपाली एवं भारतीय करेंसी के साथ बाइक जब्त किए हैं। इस बात की जानकारी मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने दी है। गिरफ्तार अपराधियों में शशांक पाण्डेय एवं त्रिभुवन साह हैं।

विज्ञापन


रक्सौल से हुई है गिरफ्तारी 
इस संबंध में मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र का कहना है कि भारत- नेपाल सीमा स्थित रक्सौल थाना क्षेत्र के नोनियाडीह में दोनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने इनके पास से 09 एम.एम. की एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, नेपाली एवं भारतीय करेंसी के साथ बाइक जब्त किए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed