फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two children among five killed in illegal firecracker unit blast in Bihar

Bihar: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच में से दो बच्चों की मौत

Mon, 25 Jul 2022 12:18 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, सारण
पीटीआई, सारण Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 25 Jul 2022 12:18 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि विस्फोट के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन आशंका है कि घर के अंदर रखे एलपीजी सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया।

विज्ञापन
Two children among five killed in illegal firecracker unit blast in Bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार के सारण जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अवैध पटाखा इकाई में हुए भीषण विस्फोट में दो बच्चों और एक महिला सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि खोदाईबाग बाजार में जिस तीन मंजिला इमारत में अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी, वह ढह गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विस्फोट के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन आशंका है कि घर के अंदर रखे एलपीजी सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। 22 वर्षीय शब्बीर हुसैन के रूप में पहचानी गई  अवैध फैक्ट्री के मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य मृतकों में 35 वर्षीय मुलाजिम, 32 वर्षीय शबाना खातून और पांच वर्षीय शाजाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घटना में मरने वाले एक और चार साल के बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल हुए चार अन्य लोगों में से एक महिला की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे से फंसे लोगों, यदि कोई हो, को बचाने के लिए अभियान जारी है। पटना के फोरेंसिक विशेषज्ञ जांच में स्थानीय पुलिस की सहायता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed