{"_id":"62dd94034d073c2fdf1168ab","slug":"two-children-among-five-killed-in-illegal-firecracker-unit-blast-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच में से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच में से दो बच्चों की मौत
Mon, 25 Jul 2022 12:18 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, सारण
पीटीआई, सारण
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:18 AM IST
सार
उन्होंने कहा कि विस्फोट के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन आशंका है कि घर के अंदर रखे एलपीजी सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सारण जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अवैध पटाखा इकाई में हुए भीषण विस्फोट में दो बच्चों और एक महिला सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि खोदाईबाग बाजार में जिस तीन मंजिला इमारत में अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी, वह ढह गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विस्फोट के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन आशंका है कि घर के अंदर रखे एलपीजी सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। 22 वर्षीय शब्बीर हुसैन के रूप में पहचानी गई अवैध फैक्ट्री के मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य मृतकों में 35 वर्षीय मुलाजिम, 32 वर्षीय शबाना खातून और पांच वर्षीय शाजाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घटना में मरने वाले एक और चार साल के बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल हुए चार अन्य लोगों में से एक महिला की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे से फंसे लोगों, यदि कोई हो, को बचाने के लिए अभियान जारी है। पटना के फोरेंसिक विशेषज्ञ जांच में स्थानीय पुलिस की सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन