फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two bike riders without helmet were seriously injured in road accident in khagaria, one died during treatment

khagaria accident: बिना हेलमेट के दो बाइक सवार सड़क दुर्घटना में हुए गंभीर घायल, इलाज के दौरान एक की मौत

Sat, 11 Mar 2023 03:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 Mar 2023 03:51 PM IST
सार

बिहार के खगड़िया में चौथम थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बिना हेलमेट पहने दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से एक व्यक्ति की बेगूसराय के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Two bike riders without helmet were seriously injured in road accident in khagaria, one died during treatment
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के खगड़िया में चौथम थाना क्षेत्र के तेलगाछी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों को गंभीर रूप से चोट लगी, जिनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों व्यक्तियों की पहचान तेलगाछी गांव के निवासी राजकरण सिंह (30) और नेपल सिंह (40) के रूप में हुई है। दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगने के साथ शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोट आई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों व्यक्ति सुबह किसी काम से चौथम बाजार जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक से बचने के सिलसिले में दोनों हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को चौथम PHC अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके बाद बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में दोपहर को इलाज के दौरान नेपल सिंह की मौत हो गई। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया लाया गया। नेपल की मौत के बाद सदर अस्पताल खगड़िया में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद चित्रगुप्त नगर पुलिस परिजनों के बयान लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। अगर उन्होंने हेलमेट पहने होते तो सिर पर चोट नहीं आती। वहीं, स्थानीयों का ये भी कहना है कि सड़क चौड़ी न होने के कारण यहां अक्सर दुर्घटना होती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed