इशारों-इशारों में नीतीश का लालू पर तंज, बोले- बच्चों से गाली दिलवाना आज का फैशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ उनके दोनों बेटे भी इस ट्वीट वार के सेनापति बने हुए हैं। लालू प्रसाद सहित उनके दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोल रहे हैं।
पढ़ें: तेज प्रताप की धमकी से 'परेशान' सुशील मोदी, बेटे की शादी की जगह बदली
इन हमलों से परेशान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ट्वीट किया है कि बाल-बच्चों और परिजनों से गाली दिलवाना और सामाजिक सद्भावना और साझी विरासत का उत्कृष्ट उदाहरण है।
बाल-बच्चों और परिजनों से गाली दिलवाना, सामाजिक सद्भावना और साझी विरासत का उत्कृष्ट उदाहरण !!
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 2, 2017
लालू और उनके दोनों बेटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ट्वीट कर हमला बोल रहे हैं
डस्टबीन घोटाला और एलईडी बल्ब घोटाला। मुख्यमंत्री ने घोटालेबाजों को एक घोटाला करने पर तीन घोटाले करने की भारी छूट दी हुई है। तेजस्वी ने एक और ट्वीट किया है कि 'बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होगी ही क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री पर ही मर्डर का संगीन आरोप है।'
वहीं दूसरी तरफ लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि नीतीश कुमार जी इकलौते ऐसे नेता है, जिन्होंने सबसे ज्यादा नारा दिया और उससे भी ज्यादा घोटाले किए, ट्रक के हिसाब से, अब करोड़ों का नया घोटाला आया 'डस्टबिन घोटाला'।
बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होगी ही क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री पर ही मर्डर का संगीन आरोप है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 29, 2017
विगत 10 दिन में चार घोटाले और उजागर हुए।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 1, 2017
* डस्टबीन घोटाला
* LED बल्ब घोटाला
* स्कूल भवन निर्माण घोटाला
* निश्चय योजना घोटाला
मुख्यमंत्री जी इन घोटालों पर बिंदुवार ईमानदारीपूर्वक कुछ प्रकाश डाल देते तो जनता आपकी क़ायल हो जाती। pic.twitter.com/Ow7KDuE3v0