{"_id":"6486cc2605633bfc63077fb8","slug":"truck-crushed-two-friends-returning-after-having-food-from-hotel-in-khagaria-died-on-the-spot-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: होटल से खाना खाकर लौट रहे दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत; चालक वाहन लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: होटल से खाना खाकर लौट रहे दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत; चालक वाहन लेकर फरार
Mon, 12 Jun 2023 01:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:11 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त भूषण कुमार और सुजय सिंह रविवार रात चंडी टोल स्थित लाइन होटल पर खाना खाने गए थे। दोनों खाना खाने के बाद सड़क पार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत ही गई।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के खगड़िया में तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना रविवार रात महेशखूंट थाना क्षेत्र के बननी पंचायत के चंडी टोल स्थित शिव मंदिर के पास एनएच 31 की है। मृतकों की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के धरमपुर बननी निवासी बालेश्वर सिंह के बेटे भूषण कुमार (38) और दूसरे सियासरण सिंह के बेटे सुजय सिंह (30) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद महेशखूंट थाना पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर खगड़िया सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, दोनों दोस्त भूषण कुमार और सुजय सिंह रविवार रात चंडी टोल स्थित लाइन होटल पर खाना खाने गए थे। दोनों खाना खाने के बाद सड़क पार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत ही गई। वहीं, चालक ट्रक समेत घटना स्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। उसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
महेशखूंट थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि रविवार रात दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन