{"_id":"5fae09098ebc3e9b8134a128","slug":"trainee-dsp-arrested-by-police-of-bhagalpur-police-woman-arrested-him-under-allegations-of-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : भागलपुर में महिला थाना पुलिस ने ट्रेनी डीएसपी को दुष्कर्म के आरोप में किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : भागलपुर में महिला थाना पुलिस ने ट्रेनी डीएसपी को दुष्कर्म के आरोप में किया गिरफ्तार
Fri, 13 Nov 2020 09:48 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 13 Nov 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
bihar police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के भागलपुर में महिला थाने की पुलिस ने गुरुवार को करीबी रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म के आरोप में ट्रेनी डीएसपी सोमेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। सोेमेश तातारपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली रिश्तेदार की लड़की से लगातार शोषण कर रहा था। ट्रेनी डीएसपी की हरकतों से तंग आकर लड़की ने 20 मार्च 2020 को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
मार्च से पुलिस ट्रेनी डीएसपी की तलाश कर रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई है। सिटी एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि महिला धानाध्यक्ष रीता कुमारी ने आरोपी डीएसपी को साहिबगंज रेलवे क्वार्टर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से झारखंड के गोड्डा का रहने वाला है।
विज्ञापन
आरोपी के पिता साहिबगंज रेलवे में नौकरी करते हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी जब दिल्ली में था, तब भी उसे बुलाता था। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और इसकी वीडियो बनाकर अपने पास रख लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसी के सहारे ब्लैकमेल कर रहा था और महिला का यौन शोषण कर रहा था।
विज्ञापन
महिला की शादी हो चुकी है और वह अब कलकत्ता में नौकरी करती है। पीड़िता ने बताया कि सोेमेश वहां भी उसे धमकी देने के लिए पहुंच गया था। आरोपी से परेशान होकर महिला ने थाने में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। जब इस मामले की जांच हुई तो ट्रेनी डीएसपी पर आरोप सत्य पाया गया। पुलिस मुख्यालय ने सोमेश को निलंबित कर दिया है,