फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Train Accident News: Kanchenjunga Express Hit By Goods Train in Kishanganj, Three Bogies Damaged

बंगाल-बिहार सीमा के पास रेल हादसा: कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने पीछे से मारी टक्कर; नौ की मौत, 41 घायल

Mon, 17 Jun 2024 10:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 17 Jun 2024 10:12 AM IST
सार

Train Accident in Bihar Today : रंगापानी और निजबाड़ी के पास हुए हादसे में तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। रेलवे की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने कहा कि स्थिति अभी गंभीर है।

विज्ञापन
Bihar Train Accident News: Kanchenjunga Express Hit By Goods Train in Kishanganj, Three Bogies Damaged
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार-बंगाल की सीमा के पास ट्रेन हादसा हुआ है। सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में कंजनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कटिहार रेल डिवीजन के अंतर्गत रंगापानी और निजबाड़ी के पास हुए हादसे में तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रेलवे की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। घायल यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। हादसे में नौ लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने कहा कि स्थिति अभी गंभीर है। कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और 41 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन

ट्रेनें डायवर्ट, देखें सूची
विज्ञापन


Bihar Train Accident News: Kanchenjunga Express Hit By Goods Train in Kishanganj, Three Bogies Damaged
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

अचानक पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बहुत बड़ा हादसा हुआ है। निजबाड़ी से कुछ दूर पहले ट्रेन खड़ी थी। अचानक पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो बोगी एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गई। वहीं मालगाड़ी का एक डिब्बा हवा में ऊपर उठ गई। वहीं हादसे के बाद रेल परिचालन ठप है। इधर, रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है। रेलवे ने कहा कि 03323508794, 03323833326, 03612731621, 03612731622,  03612731623, 9002041952, 9771441956, +916287801758, 03674263958, 03674263831, 03674263120, 03674263126, 03674263858 पर कॉल कर अपने परिजनों या अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  



 

 

 
विज्ञापन

Bihar Train Accident News: Kanchenjunga Express Hit By Goods Train in Kishanganj, Three Bogies Damaged
हादसे के बाद लोगों की लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
अचानक पीछे से तेज झटका लगा
यात्रियों का कहना है कि हमलोग ट्रेन में बैठकर बातचीत कर रहे थे। अचानक पीछे से तेज झटका लगा। जब तक कुछ समझ पाते ट्रेन में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। यात्रियों के चीखने चिल्लाने की आवाज जा रही थी। इसके बाद हमलोगों ने बाहर निकलकर देखा तो ट्रेन की तीन बोगियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। 



 
विज्ञापन

Bihar Train Accident News: Kanchenjunga Express Hit By Goods Train in Kishanganj, Three Bogies Damaged
ट्रेन हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

रेल मंत्री ने इस रेल दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस रेल दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, "एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा। बचाव कार्य जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ एकसाथ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed