फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   train accident in bihar

ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, दो छात्रों का मौत

Wed, 16 Jul 2014 10:42 AM IST
एजेंसी/आरा
एजेंसी/आरा Updated Wed, 16 Jul 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
train accident in bihar

बिहार में हुआ है एक हादसा जहां एक स्कूल वैन, रेल इंजन से टकरा गई। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि आठ बच्चे घायल हो गए।

विज्ञापन


मामला बिहार के भोजपुर जिले के धनोटी का है। स्कूल वैन के रेल इंजन से टकरा जाने से दो छात्रों की मौत हो गई जबकि वैन के ड्राइवर समेत आठ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक घटना फाटक रहित क्रासिंग में हुई जब आरा से सासाराम जा रहे रेल इंजन से स्कूल की वैन टकरा गई।

उस समय स्कूल वैन में ग्यारह छात्र मौजूद थे। दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल ले जाते वक्त विशाल कुमार (10) और अमित कुमार (12) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल में भर्ती सभी आठ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed