{"_id":"61f69c73f0abbb6d2b0716db","slug":"train-accident-averted-in-begusarai-as-poorabiya-express-split-in-two-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बेगूसराय में होते-होते टला बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में बंट गई पुरबिया एक्सप्रेस, पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बेगूसराय में होते-होते टला बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में बंट गई पुरबिया एक्सप्रेस, पढ़िए पूरा मामला
Sun, 30 Jan 2022 07:40 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 30 Jan 2022 07:40 PM IST
सार
बेगूसराय में पुरबिया एक्सप्रेस का इंजन और डिब्बे कपलिंक टूटने की वजह से अलग हो गए। हालांकि गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगुसराय जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन बाकी ट्रेन से अलग हो गया। यह घटना लोहिया नगर गुमटी के पास हुई। जानकारी के अनुसार ट्रेन की कपलिंक टूटने की वजह से यह घटना हुई।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रेन के चालक और ट्रेन मैनेजर (गार्ड) ने इसकी सूचना रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना पाकर अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार टूटी कंपलिंक को जोड़ना का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन