फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragedy strikes pilgrims returning from Malmas Mela Nalanda three killed in collision between truck and tempo

Bihar: मलमास मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा कहर, ट्रक-टेंपो की टक्कर में महिला और बच्चे समेत तीन की मौत

Sun, 14 Jun 2026 02:29 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 02:29 PM IST
सार

Nalanda: नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र में राजगीर से मलमास मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो की अनियंत्रित ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कोचरा गांव निवासी गुड्डू कुमार, गया जिले की रानी देवी और 6 वर्षीय शिवानी कुमारी की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन
Tragedy strikes pilgrims returning from Malmas Mela Nalanda three killed in collision between truck and tempo
घटनास्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राजगीर से मलमास मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो और एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। साइडपर स्थित के.के. पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप हुए इस भीषण हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक नालंदा और दो गया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कुंड स्नान के बाद लौटते समय हुआ हादसा
टेंपो में सवार सभी लोग राजगीर में चल रहे राजकीय मलमास मेले में कुंड स्नान और पूजा-अर्चना कर अपने पैतृक गांव कोचरा लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता छबीलापुर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों और घायलों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के कोचरा गांव निवासी 25 वर्षीय गुड्डू कुमार, गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के गन्नू बीघा गांव निवासी 60 वर्षीय रानी देवी तथा गन्नू बीघा गांव की ही 6 वर्षीय शिवानी कुमारी शामिल हैं।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायलों में गन्नू बीघा निवासी 32 वर्षीय पूजा कुमारी, 3 वर्षीय अंकुश कुमार और 35 वर्षीय राजकिशोर रविदास शामिल हैं। वहीं कोचरा गांव निवासी 19 वर्षीय गौरी कुमारी, 10 वर्षीय चंद्रमुखी कुमारी, 7 वर्षीय चांदो कुमारी एवं 55 वर्षीय झयमुन्नी देवी भी घायल हुई हैं। सभी घायलों का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

डीएसपी ने की तीन मौतों की पुष्टि
राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

गुस्साए ग्रामीण, पुलिस ने संभाला मोर्चा
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है, जिसके कारण इलाके में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। वहीं उग्र लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम भी हटवा दिया गया है।


ये भी पढ़ें: रोहतास में फिल्मी अंदाज में ATM लूट! गैस कटर से मशीन काटकर 15 लाख लेकर फरार हुए चोर

हादसे के कारणों की जांच जारी
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed