{"_id":"648c31648baea49ccd0398eb","slug":"tractor-collided-with-father-son-returning-home-in-arrah-one-died-on-the-spot-the-other-died-in-the-hospital-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: घर लौट रहे बाप-बेटे को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर; एक की मौके पर मौत, दूसरे की अस्पताल में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: घर लौट रहे बाप-बेटे को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर; एक की मौके पर मौत, दूसरे की अस्पताल में गई जान
Fri, 16 Jun 2023 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 16 Jun 2023 03:24 PM IST
सार
आरा के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार बाप-बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बेटे ने निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौत की सूचना मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के आरा में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाप-बेटे की मौत हो गई। दोनों की एक साथ मौत हो जाने से घर में मातम छा गया। यह घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा के पास लक्ष्मी उत्सव पैलेस के पास हुई है। जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बेटे ने निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी शिवरतन बिंद (50) बाइक से अपने बेटे आकाश कुमार के साथ इलाज कराने आरा गए थे। वहां से वापस लौटने दौरान नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा में सामने से आ रहे मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान शिवरतन बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए आकाश को सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल से जाने के दौरान में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी जैसे ही मृतकों के परिजनों को मिली तो सभी लोग सदर अस्पताल पहुंचे। जहां सबका रो-रो कर बुरा हाल है। बहरहाल, पुलिस दोनों ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद पुलिस ट्रैक्टर ड्राइवर को तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन