फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   toppers school, where 30 out of 31 student are toppers

बिहार का एक स्कूल जहां 31 में से 30 टॉपर, आप भी पढ़ें

Tue, 23 Jun 2015 04:02 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
toppers school, where 30 out of 31 student are toppers

मेधा के धनी बिहार में एक से बढ़ कर एक होनहार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में आए बिहार बोर्ड के नतीजों में भी कुछ ऐसे ही होनहारों की कहानियां निकलकर सामने आई हैं।

विज्ञापन


बिहार के बोर्ड स्कूलों की दसवीं की परीक्षा में एक स्कूल ने ऐसा कारनामा किया है कि हर कोई हैरान है। दसवीं कक्षा की टॉप टेन के 31 छात्रों की लिस्ट में स्कूल के कुल 30 छात्रों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार बिहार के जमुई जिले के सिमुलताला आवासीय विद्यालय के छात्रों ने यह कारनामा किया है। बीते शनिवार को घोषित परिणामों में स्कूल के 31 में से 30 छात्रों ने लगभग समान अंकों के साथ यह कारनामा किया। टॉप टेन की लिस्ट में स्कूल से बाहर केवल वैशाली जिले की सोनालिजा का ही नाम शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में दसवीं में पास हुए 75.17 फीसदी छात्र

toppers school, where 30 out of 31 student are toppers

शनिवार को घोषित परिणामों में बिहार स्कूल और एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद स‌िंह और सचिव श्री निवास चंद तिवारी बताते हैं कि बच्चों की उत्तर पुस्तिकों के मूल्यांकन में पूरी पारदर्शिता बरती गई है।
 
उन्होंने बताया कि सिमुताला आवासीय विद्यालय की गिनती आदर्श स्कूलों में ही होती हैं। यहां के छात्र-छात्राओं की कॉपियों का मूल्यांकन भी बोर्ड ऑफिस में ही हुआ था।

बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में इस बार लगभग 14.09 लाख छात्रों ने भाग लिया जिनमें से 7.61 लाख लड़के और 6.47 लाख लड़कियां शामिल रहीं। जबकि उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 75.17 फीसदी रहा। इनमें से लगभग 21.45 लाख छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
 
खुद टॉपर के स्कूल सिमुलताला का ही उत्तीर्ण छात्रों की लिस्ट में पूरे प्रदेश में पांचवा स्‍थान रहा। जबकि जमुई जिले के कुल 91.15 छात्र परीक्षा में पास हुए। जबकि सबसे अधिक सफलता 94.58 नवादा जिले के छात्रों को मिली। जबकि 56.90 प्रतिशत उत्तीर्ण छात्रों के साथ मुजफ्फरपुर सबसे पीछे रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed