{"_id":"5acc26984f1c1bae1a8b4578","slug":"today-pm-narendra-modi-will-be-lauch-madhepura-rail-engine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पहुंचे पीएम मोदी, चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी के मौके पर देंगे विशेष तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार पहुंचे पीएम मोदी, चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी के मौके पर देंगे विशेष तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंच गए हैं। उनके बिहार पहुंचने के बाद गवर्नर सत्यपाल मलिक और सीएम नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। आपको बता दें कि पीएम मोदी स्वच्छ भारत अभियान समारोह में भाषण देंगे और विभिन्न परियोजनाओं के लिए नींव रखेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी मधेपुरा में निर्मित पहले रेल इंजन का आज लोकार्पण करेंगे। 12 हजार अश्वशक्ति के इलेक्ट्रिक रेल इंजन से ट्रेनों की गति 100 से 120 किमी प्रति घंटे की हो जाएगी। इसके अलावा मालगाड़ियों का परिचालन भी सुधर जाएगा।
विज्ञापन
एक दिवसीय बिहार प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री रेलवे की कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मोदी कटिहार से नई दिल्ली के लिए एक ट्रेन को भी रवाना करेंगे। मेक इन इंडिया के तहत नवीनतम तकनीक पर बने मधेपुरा ग्रीन फील्ड इलेक्ट्रिक लोको फैक्ट्री में 1300 करोड़ का निवेश हुआ है। इसे भारतीय रेलवे और फ्रांस की कंपनी द्वारा बनाया गया है। 12 महीने में बनी 250 एकड़ में फैले इस फक्ट्री में रेलवे की हिस्सेदारी 26 फीसदी है। इसके साथ ही इसमें स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मुहैया होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रधानमंत्री कटिहार से दिल्ली के लिए एक हमसफर एक्सप्रेस को भी रवाना करेंगे। यह कटिहार से पूर्णिया, दौरम मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, चारबाग, कानपुर होते हुए दिल्ली जाएगी। इससे 13 संसदीय क्षेत्रों व इसके आसपास के लोगों को लाभ होगा और कटिहार से दिल्ली की 1383 किमी की दूरी 30 घंटे में पूरी होगी।