फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Timings of schools changed after the order of Chief Minister Nitish Kumar; KK Pathak, Education Department

Bihar Teacher News : सीएम नीतीश कुमार ने कहा क्या, आईएएस केके पाठक ने किया क्या... जानें सरकारी स्कूलों का नया

Wed, 21 Feb 2024 12:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 21 Feb 2024 12:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर 10 बजे कर दिया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से समय में बदलाव करते हुए चिट्ठी जारी कर दी।

विज्ञापन
Timings of schools changed after the order of Chief Minister Nitish Kumar; KK Pathak, Education Department
सीएम नीतीश कुमार और सीनियर IAS केके पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। आज से यह लागू भी हो गया। अब स्कूलों में पहली घंटे साढ़े सुबह नौ बजे के जगह 10 बजे से शुरू होगी। वहीं आठवीं घंटी शाम बजे बजे समाप्त होगी। विधानसभा में विपक्ष के हंगामा के बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पहले सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच स्कूल की टाइमिंग थी। शिक्षक संघ और विपक्ष के विधायकों की मांग पर समय को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर 10 बजे कर दिया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से समय में बदलाव करते हुए चिट्ठी जारी कर दी।
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने कर दी यह घोषणा
विज्ञापन


शिक्षकों को 15 मिनट पहले पहुंचना होगा
शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में घोषणा कर दी कि स्कूल में कक्षाएं 10 बजे से चलेंगी और शिक्षकों को 15 मिनट पहले पहुंचना होगा। अब यही नियम लागू होगा। इसके बाद विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। बता दें कि शिक्षा विभाग ने लेटर विभाग द्वारा निर्गत पूर्व अधिसूचना संख्या-2707, 28 नवंबर 2023 द्वारा पढ़ाई की पहली घंटी सुबह 09.30 बजे से शुरू होकर आठवीं घंटी दोपहर 03.30 बजे समाप्त होती थी। अब स्पष्ट किया जाता है कि पहली घंटी 10 बजे सुबह से प्रारम्भ होकर आठवीं घंटी 04 बजे शाम समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, स्कूलों में कितने बजे से कितने तक कौन सी कक्षा चलेगी
  • पहली घंटी सुबह 10 बजे से 10.40 बजे तक
  • दूसरी घंटी सुबह 10.40 बजे से 11.20 बजे तक
  • तीसरी घंटी सुबह11.20 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक
  • चौथी घंटी दोपहर 12.10 बजे से दोपहर 12.50 बजे
  • मध्यांतर दोपहर 12.50 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक
  • पांचवी घंटी दोपहर 01.30 बजे से दोपहर 02.10 बजे तक
  • छठी घंटी दोपहर 02.10 बजे से दोपहर 02.50 बजे तक
  • सातवीं घंटी दोपहर 02.50 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक
  • आठवीं घंटी दोपहर 03.30 बजे से शम 04.00 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed