{"_id":"6474713788f3a13eee04721b","slug":"three-youths-returning-from-a-marriage-party-by-bike-collided-with-railing-in-motihari-two-killed-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में बरात से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक रेलिंग से जा टकराए; दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में बरात से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक रेलिंग से जा टकराए; दो की मौत, एक घायल
Mon, 29 May 2023 03:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 29 May 2023 03:02 PM IST
सार
पिपरा कोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि सड़क किनारे तीन युवक दुर्घटना कर पड़े हुए हैं। तुरंत वहां पुलिस टीम भेज कर जांच कराई। जहां दो की मौत हो चुकी थी। जबकि एक की सांसें चल रही थी। उसे इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया। अभी कोई आवेदन नहीं मिला है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में एक बाइक पर सवार तीन युवक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गए। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना पिपरा कोठी थाना के बगड़ी गुमटी के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधो छपड़ा गांव से दिनेश सहनी के बेटे की बरात ढेकहा विशुनपुर सुखाती सहनी के दरवाजे पर गई थी। बरात में रामायण सहनी का बेटा अरविंद कुमार (19), मुकेश सहनी का बेटा गुड्डू कुमार (20) और प्रमोद सहनी का बेटा अभिषेक कुमार एक बाइक पर सवार होकर गए थे। ये तीनों भोज खाने के बाद घर लौट रहे थे। इसी बीच पिपरा कोठी थाना के बगड़ी गुमटी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो कर रेलिंग से जा टकराई। इस दुर्घटना में अरविंद और गुड्डू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक अरविंद और गुड्डू की फाइल फोटो
घटना की जानकारी लोगों को तब लगी जब सुबह वे उस तरफ गए। लोगों ने तीनों को सड़क किनारे पड़ा देख कर पिपरा कोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जबकि अरविंद और गुड्डू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
तीनों युवक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे
जानकारी के अनुसार, अरविंद, गुड्डू और अभिषेक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। अरविंद और अभिषेक बाहर रह कर काम करते थे। जबकि गुड्डू घर पर ही रहता था। तीनों में अच्छी दोस्ती थी। अभिषेक पांच बहनों का अकेला भाई है। उसकी बहन की शादी तय होने वाली थी। उसी में शामिल होने के लिए दस दिन पहले घर आया था। गांव में शादी होने के कारण दोस्तों के साथ बरात में गया था और दुर्घटना का शिकार हो गया।
‘अगर बात मान लेता तो जान बच जाती’
गुड्डू के पिता मुकेश सहनी ने दो शादी की हैं। पहली पत्नी सीमा देवी से एक बेटा गुड्डू था। जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटी है। अरविंद के बड़े पापा नथुनी सहनी ने बताया कि अरविंद के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दो बहन और एक भाई था। सभी की देख-रेख हम ही करते थे। कल बरात जाने से पहले मना भी किया था कि तुम मत जाओ बारात में। अगर मान गया होता तो उसकी जान बच जाती।
पिपरा कोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि सड़क किनारे तीन युवक दुर्घटना कर पड़े हुए हैं। तुरंत वहां पुलिस टीम भेज कर जांच कराई। जहां दो की मौत हो चुकी थी। जबकि एक की सांसें चल रही थी। उसे इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया। अभी कोई आवेदन नहीं मिला है।