फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three people gang-raped a 12-year-old madrassa student in Sitamarhi

Bihar News: 12 साल की मदरसा छात्रा को अगवा कर तीन ने किया गैंगरेप; एक को दांत काटकर भाग निकली तो बताई पूरी बात

Tue, 16 May 2023 01:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 May 2023 01:23 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि वह अपने गांव की ही दुकान से रसोई का सामान लेने गई थी। लौटते वक्त तीन लोगों ने उसका मुंह बंद कर अपहरण लिया और उसे बसवारी में लेकर चले गए। जहां एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। फिर उसने आरोपी को दांत से काट लिया और भाग कर घर पहुंची।

विज्ञापन
Three people gang-raped a 12-year-old madrassa student in Sitamarhi
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में तीन लोगों एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। उसके बाद परिजनों ने सोमवार की रात उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी तबीयत में सुधार आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामला जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां शाम को दुकान गई नाबालिग छात्रा का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। उसके बाद उसके साथ बसवारी में सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की जैसे-तैसे करके घटनास्थल से फरार हो गई। फिर अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। उसके बाद परिजनों ने नाबालिग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, स्थानीय थाना पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह अपने गांव के ही चौक पर अपने मां के कहने पर दुकान से रसोई का सामान लेने गई थी। सामान लेकर लौटते वक्त पहले से घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने नाबालिग का मुंह बंद कर अपहरण लिया और उसे बसवारी में लेकर चले गए। जहां एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह भागने की कोशिश करती थी तो तीनों पकड़ लेते थे। जब दोनों लड़के थोड़ा साइड में गए तो एक युवक जो उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था, उसे दांत से काटकर वहां से भाग गई। उसके बाद बदहवास हालत में वह अपने घर पहुंची। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। लड़की की उम्र 12 साल है। वह गांव के ही मदरसा में पढ़ाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed