फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three people died after a wall collapsed in Bhagalpur following heavy rain in Bihar

बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, अबतक 23 की मौत, नीतीश बोले- किसी के हाथ में कुछ नहीं

Sun, 29 Sep 2019 12:03 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 29 Sep 2019 12:03 PM IST
सार

  • भारी बारिश के बाद दीवारें गिर गईं, जिसमें लोग दब गए, दहशत में लोग
  • शहर में कई जगहों पर पुरानी इमारते हैं, जो कि जर्जर अवस्था में हैं
  • मौसम विभाग ने भागलपुर जिले को भी रेड जोन घोषित कर रखा है

विज्ञापन
Three people died after a wall collapsed in Bhagalpur following heavy rain in Bihar
बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। पटना समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश और बाढ़ से राज्य में अबतक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। भागलपुर में भारी बारिश के बाद दीवार गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर पटना के खगौल में एक ऑटो पर पुराना पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कल से लगातार तेज बारिश हो रही है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बचाव के लिए उचित व्यवस्था कर ली गई है और प्रशासन मौके पर मौजूद है। हम लोगों की मदद के लिए सभी तरह के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम कुमार ने आगे कहा कि ऐसी स्थिति किसी के हाथ में नहीं होती, यह प्राकृतिक है। सभी लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की जा रही है। 
 







मालूम हो कि पूरे बिहार में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है और भारतीय मौसम विभाग ने पटना और भागलपुर समेत 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर रखा है। 

भागलपुर शहर के हनुमान घाट, मायागंज और महाराज घाट में ये घटनाएं हुईं। भारी बारिश के बाद दीवारें गिर गईं, जिसमें लोग दब गए और उनकी मौत हो गई। वहीं, पटना के खगौल में भारी बारिश के बाद सवारियों से भरे ऑटो पर एक पुराना और विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे ऑटो में लोग दबे रह गए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। 

पटना में ऑटो पर गिरा पेड़, एक बच्ची समेत चार की मौत

पटना के खगौल थाना क्षेत्र में दानापुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास भारी बारिश के बीच सड़क के किनारे एक पेड़ ऑटो रिक्शा पर अचानक गिर गया, जिसके चलते ऑटो रिक्शा पर सवार डेढ़ साल की एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गई।
 





खगौल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर पटना के पंडारक थाना क्षेत्र में एक पेड़ गिरने से सड़क यातायात बाधित हो गया। पेड़ को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

भागलपुर में तीन घटनाओं से सहमे लोग

भागलपुर में दीवार गिरने की एक के बाद एक लगातार तीन घटनाओं से लोग दहशत में हैं। शहर में कई जगहों पर पुरानी इमारते हैं, जो कि जर्जर अवस्था में हैं। इन घटनाओं के बाद लोग डरे-सहमे हैं। 

पहली घटना: हनुमान घाट में तीन लोगों की मौत
भारी बारिश के बीच शहर के हनुमान घाट इलाके में एक पुरानी दीवार गिर गई, जिसमें तीन लोग दब गए। मरने वालों में भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक निवासी 38 वर्षीय पेंट व्यवसायी विवेक प्रकाश और उनके कर्मचारी संत नगर कॉलोनी, बरारी निवासी 24 वर्षीय विकास चंद्र दास की मौत हो गई। इन दोनों के अलावा शहर के भावना होटल के कर्मी 50 वर्षीय विकास चंद्र दास की भी मौत हो गई। विकास रिफ्यूजी कॉलोनी के रहनेवाले थे। 

दूसरी घटना: मायागंज झोपड़पट्टी में बुजुर्ग पर गिरी दीवार दीवार गिरने की दूसरी घटना मायागंज झोपड़पट्टी में हुई। यहां जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास स्थित सुंदरवन की पिछली दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दब कर 70 वर्षीय बुजुर्ग शुक्र दास की मौत हो गई। 

तीसरी घटना: एक बच्ची समेत दो की मौत 
शहर के महाराज घाट में दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई। यहां बुनिल वर्मा के घर की दीवार गिर गई। इस घटना में मरने वालों में बड़ी खंजरपुर, दुर्गा स्थान निवासी 45 वर्षीय अनिल शर्मा और मजदूर शिव ठाकुर की 10 वर्षीया बेटी सलोनी कुमारी उर्फ सल्लो की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed