{"_id":"64bb8c67ed51b1183202981b","slug":"three-guards-clashed-with-miscreants-wearing-helmets-for-5-minutes-in-muzaffarpur-another-bodyguard-also-died-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तीन गार्डों की हेलमेट पहने बदमाशों से 5 मिनट तक हुई भिड़ंत, 20 खोखे बरामद, दूसरे बॉडीगार्ड की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तीन गार्डों की हेलमेट पहने बदमाशों से 5 मिनट तक हुई भिड़ंत, 20 खोखे बरामद, दूसरे बॉडीगार्ड की भी मौत
Sat, 22 Jul 2023 01:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:29 PM IST
सार
Bihar Crime: एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र में गोलीबारी हुई है। इसमें प्रॉपर्टी डीलर और उनके गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अधिवक्ता व दो और गार्ड जख्मी हो गए हैं। अभी तक की जांच में प्रॉपर्टी डीलिंग का विवाद सामने आ रहा है। बदमाशों के संभावित ठिकाने पर छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत पांच लोगों को गोली मारने बदमाश हेलमेट पहनकर आए थे। इस हमले में आशुतोष और उनके बॉडीगार्ड निजामुद्दीन की मौत हो गई थी। जबकि, एक और बॉडीगार्ड राहुल ने भी शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, अधिवक्ता सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर और तीसरे बॉडीगार्ड का इलाज अब भी जारी है।
विज्ञापन
मृतक निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश के मधुबन मऊ के रहने वाले थे। गोलीबारी में जख्मी अन्य दो लोगों में अधिवक्ता सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर व आशुतोष शाही के और एक निजी गार्ड ओंकार नाथ सिंह शामिल हैं। इनमें ओंकार नाथ सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से 20 से अधिक खोखे बरामद किए हैं। जो संभवत: नौ एमएम पिस्तौल के बताए जा रहे है।
विज्ञापन
आशुतोष शाही व अधिवक्ता को कमरे में घुसकर मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, जिस कमरे में आशुतोष शाही व अधिवक्ता बैठे थे। हेलमेट पहने दो बदमाश उसमें घुस गए। फिर आशुतोष शाही पर दोनों बदमाशों ने गोलियों की ताबड़तोड़ बौछार कर दी। सिर व सीने में गोलियां लगने के बाद आशुतोष शाही की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कमरे में बैठे अधिवक्ता सैयद कासिम उर्फ डॉलर को कंधे और पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पांच मिनट तक अपराधियों की हुई भिड़ंत
आशुतोष शाही की हत्या करने के बाद अपराधी जब बाहर निकले तो उनको गार्ड ने घेरना चाहा तो बाहर खड़े दोनों बदमाशों ने पीछे से फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद भी गार्ड अपराधियों से हाथापाई करते रहे। इसके बाद दो गार्डों को बदमाशों ने सड़क पर घसीट कर गोली मार दी। वहीं, एक गार्ड को कैंपस में खींच कर गोली मारी।
एक गार्ड का हथियार लूटकर ले गए बदमाश
डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय को एक स्थानीय बुजुर्ग ने बताया कि बदमाश चितकबरी पैंट पहने हुए था। स्थानीय युवकों ने विरोध करना शुरू किया तो बदमाशों ने उन्हें गाली देते हुए और हथियार दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि बदमाश एक गार्ड का हथियार भी लूटकर ले गए। वहीं, दूसरे गार्ड की राइफल और कारतूस कैंपस में भी फेंके गए थे, जिसको अधिवक्ता के परिवार के लोगों ने सुरक्षित रख दिया। बाद में राइफल व कारतूस नगर डीएसपी के हवाले कर दिए गए।
एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र में गोलीबारी हुई है। इसमें प्रॉपर्टी डीलर और उनके गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अधिवक्ता व दो और गार्ड जख्मी हो गए हैं। चार बदमाशों की संलिप्तता की बात सामने आई है। दो लोग घर के अंदर प्रवेश घुसे थे और दो बाहर थे। अभी तक की जांच में प्रॉपर्टी डीलिंग का विवाद सामने आ रहा है। बदमाशों के संभावित ठिकाने पर छापेमारी जारी है।