Bihar News: बिजली पोल से टकराकर आग का गोला बनी स्कॉर्पियो, तीन लोग जिंदा जले
हादसा सीवान के निजामपुर गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकरा गई। गाड़ी में आग लगने के कारण चाचा भतीजा समेत तीन लोगों की जलने से मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रविवार की रात एक स्कॉर्पियो बिजली पोल से टकरा गई। जिससे गाड़ी में आग लग गई और तीन लोगों की जलने से मौत हो गई।
सराय ओपी थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे जोरदार धमाका हुआ और अचानक गाड़ी में भीषण आग लग गई। जबतक स्कॉर्पियो सवार संभलते, तब तक तीन लोग आग में जल गए। आसपास के लोगों ने देखा कि स्कॉर्पियो में आग लगी हुई है। जिसके बाद उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। आग बुझाकर पुलिस ने गाड़ी से शव को बाहर निकाला।
एक मृतक की पहचान गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सरैया गांव के बसंत कुमार के रूप में हुई है। बसंत इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वहीं रोहित कुमार और रितेश कुमार दोनों चाचा भतीजा हैं। वे सीवान रेलवे स्टेशन पर किसी को लेने आ रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ।
सराय ओपी थानाध्यक्ष ने बताया कि आग लगने से तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।