फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three day Buddhist festival will start from tomorrow

Gaya News: कल से तीन दिवसीय शुरू होगा बौद्ध महोत्सव, आज ढूंगेश्वरी से निकली ज्ञान यात्रा

Thu, 18 Jan 2024 01:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Jan 2024 01:05 PM IST
सार

Gaya News: गया में 19 जनवरी से 3 दिवसीय बौद्ध महोत्सव शुरू होगी। वहीं, आज सुबह ढूंगेश्वरी पहाड़ी की तलहटी से विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर तक ज्ञान यात्रा निकाली गई। ज्ञान यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे, पूरे रास्ते में सुरक्षा कर्मी तैनात थे।

विज्ञापन
Three day Buddhist festival will start from tomorrow
आज ढूंगेश्वरी से निकली ज्ञान यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोधगया में बौद्ध महोत्सव की सभी तरह की तैयारी पूरी हो चुकी है। कालचक्र मैदान में 19 जनवरी से 3 दिवसीय बौद्ध महोत्सव शुरू होगी। इसके पूर्व गुरुवार की सुबह ढूंगेश्वरी पहाड़ी की तलहटी से विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर तक ज्ञान यात्रा निकाली गई। भगवान बुद्ध के पद चिन्हों पर चलकर बौद्ध भिक्षु विश्व शांति का संदेश दे रहे हैं। इसमें देश विदेश से आए बौद्ध लामा, बौद्ध भिक्षु, श्रद्धालु, अधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए। 

विज्ञापन


बता दें कि ज्ञान की प्राप्ति के लिए भगवान बुद्ध ने 6 साल तक तपस्या की थी। मालूम हो कि ढ़ाई हजार वर्ष पूर्व राजकुमार सिद्धार्थ ने ज्ञान प्राप्ति की खोज में इसी पहाड़ी पर 6 वर्ष तक तपस्या की थी। इसके बाद बोधगया पहुंचे, जहां उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस ज्ञान पथ पर चलकर जापान, थाईलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, भूटान और तिब्बत के 3000 बौद्ध भिक्षु दुनिया को शांति, करुणा, मैत्री और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को खिलाई गई खीर
पदयात्रा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ बोधगया के स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुवार की सुबह 7:30 बजे ढूंगेश्वरी पहाड़ी से पदयात्रा निकाली गई। वहां से 9 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए श्रद्धालु सुजाता स्तूप आए, जहां श्रद्धालुओं को खीर खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इसके बाद महाबोधि मंदिर पहुंचे और बोधि वृक्ष के नीचे विश्व शांति के लिए प्रार्थना किया। ज्ञान यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे, पूरे रास्ते में सुरक्षा कर्मी तैनात थे। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया गया था। बोधगया के विभिन्न संगठनों के द्वारा जगह-जगह पर पानी और नाश्ते का प्रबंध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed