{"_id":"6a37dfa6ffc18e6913018b1b","slug":"three-children-drown-to-death-in-ganges-river-danapur-patna-bihar-police-bihar-news-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में तीन मासूमों की डूबने से मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में तीन मासूमों की डूबने से मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा
Sun, 21 Jun 2026 06:27 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:27 PM IST
सार
Bihar : प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धुप में लोग घर में बंद थे। तभी अचानक सूचना मिली कि तीन बच्चे गंगा नदी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घर की महिलाएं बिलख-बिलख कर रोने लगी।
विज्ञापन
रोती-बिलखती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना में गंगा नदी में स्नान करने गए पांच बच्चे गहरे पानी में समा गए। इस घटना में तीन बचों की डूबने से मौत हो गई। घटना दानापुर इलाके की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चों को नदी से निकालने की कवायद शुरू हो गई। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान हेतनपुर निवासी धर्मवीर राय के पुत्र पीयूष कुमार (10), पुत्र सत्येंद्र राय के पुत्र (11) तेज कुमार और अमिताभ बच्चन के पुत्र प्रिंस कुमार (7) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मदद के लिए चिल्लाए साथी
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी बच्चे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान पांचों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद विक्की और रोहित उर्फ मोहित ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे तीन बच्चों को नहीं निकाल पाए। इसके बाद सुरक्षित बचे दोनों बच्चे भागकर गांव पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण और गोताखोर नदी घाट पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल में ईसीजी जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। तीनों मृतक बच्चों के पिता किसान हैं और खेती-बाड़ी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक साथ तीन घरों के चिराग बुझने से हेतनपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए उचित सरकारी मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-NEET Re-Exam: आज पटना समेत बिहार के 35 शहरों में नीट पुनर्परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा
विज्ञापन
प्रशासन ने की मुआवजे की घोषणा
घटना के संबंध में अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि गंगा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हुई है। प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल राहत के रूप में प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 20-20 हजार रुपये की नकद राशि सौंप दी गई है। इसके अलावा, आपदा प्रबंधन विभाग के नियमानुसार पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी जल्द दी जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें-Yoga Day: सीएम सम्राट ने किया अभ्यास, कहा- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा इसका पाठ्यक्रम; योग दिवस पर किया बड़ा एलान