फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Thieves looted goods worth lakhs in two shops in Motihari's Ghorasahan police station area

Bihar: मोतिहारी में चोरों ने दो दुकानों में लाखों के माल पर किया हाथ साफ, लोगों ने पुलिस को बताया लाचार

Mon, 01 May 2023 01:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 May 2023 01:09 PM IST
सार

लोगों ने बताया कि क्षेत्र में डकैती की बढ़ रही घटना से वे दहशत में है। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस की बाइकर्स टीम और गश्ती दल क्षेत्र में लगातार पहरा दे रहे हैं। फिर भी चोरों ने एक साथ दो दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस को चुनौती दे डाली है।

विज्ञापन
Thieves looted goods worth lakhs in two shops in Motihari's Ghorasahan police station area
पीड़ित दुकानदारों से मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में पुलिस गश्ती को धता बता अज्ञात चोरों ने दो दुकानों में फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, घोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर रोड स्थित गैस गोदाम के पास दो दुकानों में चोरी की गई है। यहां चोर दुकान में रखे कैश और समान उठा ले गए। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरिओम मेडिकल स्टोर में चोरों ने दुकान की एस्बेस्टस छत को तोड़ कर दुकान में रखे 1.90 लाख रुपये की नकदी और 20 हजार रुपये की दवा समेत 2.10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। वहीं, चोरों ने मेडिकल स्टोर के पास ही न्यू फर्नीचर हाउस में भी हाथ साफ किया। यहां फर्नीचर की दुकान का बांस का गेट तोड़ कर कैश काउंटर में रखे 78 हजार रुपये नकदी और करीब 20 हजार रुपये का पुराना मोबाइल, पंखा और बैट्री समेत करीब एक लाख की संपत्ति चोरी की गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अजित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने घटना की जांच करते हुए पीड़ित दुकानदारों से जानकारी ली। पुलिस ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और डकैती की घटना से आसपास की दुकानों के मालिकों में गुस्सा है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में डकैती की बढ़ रही घटना से वे दहशत में है। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस की बाइकर्स टीम और गश्ती दल क्षेत्र में लगातार पहरा दे रहे हैं। फिर भी चोरों ने एक साथ दो दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस को चुनौती दे डाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed