फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   these Politician will join the marriage of Tej Pratap Singh

तेजप्रताप सिंह की शादी में शामिल होंगे ये दिग्गज, लालू परिवार की खुशी हुई दोगुनी

Fri, 11 May 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 11 May 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
these Politician will join the marriage of Tej Pratap Singh
तेजप्रताप सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप सिंह की शादी को लेकर परिवार में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। लालू यादव को 6 हफ्ते की जमानत मिलने के बाद अब यह खुशी दोगुनी हो गई है। इस हाई प्रोफाइल शादी में राजनीति के दिग्गजों के आने की भी लंबी सूची है। शादी में बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


इस शाही शादी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी साथ ही कई मंत्रियों के आने की संभावना है। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्रियों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के भी इस शादी में शामिल होने की संभावना है। शादी में शामिल होने वालों में पूर्व मुख्यमंत्रियों की भी लंबी सूची है। इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम माझी, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, अर्जुन मुंडा के शामिल होने की भी पूरी संभावना है। 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री अहमद पटेल, शरद यादव, सीताराम येचुरी, वृंदा करात, प्रकाश करात समेत कई बड़े नेताओं का नाम मेहमानों की सूची में शामिल है। बता दें कि इस शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को भी निमंत्रण भेजा है। खास बात यह है कि अमित शाह को प्रधानमंत्री मोदी से पहले निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि माना जा रहा है कि इनके शादी में शामिल होने की संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फरवरी 2015 में लालू यादव की छोटी बेटी की शादी हुई थी इस शादी में प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचे थे। लालू की बेटी राजलक्ष्मी की शादी शादी मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेजप्रताप यादव से हुई हैं। 


तेजप्रताव यादव की शादी 12 मई को पटना के बिहार वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में होने जा रही है। शादी विधायक चंद्रिका यादव की बेटी ऐश्वर्या राय होने जा रही है। चंद्रिका यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय के पुत्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed