फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   These elections will be the return to my home: Lalu

इन चुनावों से होगी मेरी भी घर वापसी : लालू

Sun, 09 Aug 2015 01:16 PM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
These elections will be the return to my home: Lalu

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि भाजपा को पता नहीं कि विधानसभा चुनाव से लालू प्रसाद की घर वापसी होगी। मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने कहा कि हमने बिहार के गरीबों को आवाज दी, तो भाजपा वाले उसे जंगलराज बोल रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन भाजपा के शासनकाल में सोना सस्ता है और दाल महंगी है। देश का हर तीसरा परिवार भूमिहीन है। छह लाख परिवारों के जीवनयापन का सहारा भीख है।

लालू ने कहा कि 75 फीसदी परिवारों की मासिक आय महज पांच हजार रुपये है। 13 लाख परिवार एक कमरे के मकान में रहते हैं।

आखिर ये कौन लोग हैं, यही तो हम जानना चाहते हैं, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना को पूरी तरह से प्रकाशित नहीं करना चाहती। लालू ने कहा कि ऊंचे पद पर बैठकर नरेंद्र मोदी ने बहुत ही छोटी बात कही है।
विज्ञापन

नीतीश ने कहा जनता से माफी मांगें मोदी

These elections will be the return to my home: Lalu

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए में दोष बताकर बिहारियों को गाली दी है। चुनाव में अब डीएनए भी मुद्दा बनेगा। प्रधानमंत्री के इस ओछे बयान को वह जनता के बीच ले जाएंगे। लालू ने कहा कि मोदी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

लालू ने कहा कि मोदी तानाशाह हो गए हैं और उनके मंत्री कठपुतली। मंत्रियों को अपना पीए तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों को ही रखने को कहा जा रहा है। उन्होंने गंगा माई को धोखा दिया। कहां गये रामदेव बाबा, जो काला धन को लेकर उछलते-कूदते थे।

प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने इसी मुजफ्फरपुर से बड़ी-बड़ी बातें की थीं। प्रधानमंत्री बनने के 14 महीने बाद आ और वह बताएं कि उन्होंने बिहार को क्या दिया।

बिहार चुनाव प्रक्रिया 29 नवंबर से पहले हो जाएगी पूरी : नसीम जैदी

These elections will be the return to my home: Lalu

वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने शनिवार को कहा कि राज्य में चुनाव की प्रक्रिया 29 नवंबर से पहले पूरी हो जाएगी।

जैदी के इस ऐलान ने उन अटकलों को खत्म कर दिया कि राज्य में चुनाव की प्रक्रिया 29 नवंबर से आगे तक चल सकती है। दरअसल मौजूदा राज्य विधानसभा का कार्यकाल इसी दिन खत्म हो रहा है।

अगस्त और सितंबर में राज्य में बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में इन महीनों में चुनाव की कम ही संभावनाएं नजर आ रही हैं। अक्तूबर और नवंबर में इस बार बकरीद, दशहरा, मुहर्रम, दिवाली और छठ जैसे त्योहार पड़ रहे हैं।

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि चुनाव कई चरणों में कराए जा सकते हैं। यदि 29 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया खत्म नहीं हुई तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा।

दो दिन के पटना दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त जैदी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 10 राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ ही राज्य के शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक की।

चुनाव तिथियों और चरणों के बारे में पूछे जाने पर जैदी ने कहा कि राजनीतिक दलों ने चुनाव तिथियों, बाढ़ और त्योहारों के संदर्भ में अपने सुझाव दिए हैं। हमने सभी के इनपुट लिए हैं और विचार-विमर्श के बाद उचित वक्त पर फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed