{"_id":"6583f386ee7ddfca30013dc4","slug":"the-speeding-bike-went-out-of-control-and-fell-from-the-bridge-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betia: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से गिरी, दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betia: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से गिरी, दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 21 Dec 2023 01:42 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:42 PM IST
सार
Betia: बेतिया में तेज रफ्तार कहर ने दो लोगों की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर बाइक पर सवार दो युवक पुल से नीचे गिर गए। वहीं बाइक पर सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिकटा महेशड़ा मुख्य पथ स्थित मलाही टोला पेट्रोल पंप के समीप की बताई गई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों युवक अपने घर मझौलिया से सिकटा जा रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र के मलाही टोला पेट्रोल पंप के समीप बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक एक पुल से नीचे गिर गई। जिसमें दोनों युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। इससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बता दें कि स्थानीय लोगों ने घटना को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा मामले की अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
इधर, गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। मामले की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। बता दें कि मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के ओझा मठिया गांव निवासी मैनेजर राउत के पुत्र छोटन कुमार 20 वर्षीय तथा सिपाही महतो के पुत्र राकेश महतो 30 वर्षीय के रूप में की गई है।
विज्ञापन