फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The Mountain Man Dashrath Manjhi daughter laungi devi died Chief Minister Nitish Kumar expressed grief

'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी की बेटी का निधन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

Fri, 04 Dec 2020 05:45 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Fri, 04 Dec 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
The Mountain Man Dashrath Manjhi daughter laungi devi died Chief Minister Nitish Kumar expressed grief
दशरथ मांझी - फोटो : अमर उजाला

'माउंटेन मैन' के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर दशरथ मांझी की बेटी लौंगी देवी का निधन शुक्रवार को हो गया। वह 70 साल की थीं। लौंगी देवी काफी समय से बीमार थीं और मगध मेडिकल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले लौंगी देवी को मगध मेडिकल अस्पताल से पटना रेफर किया था, लेकिन परिजन उन्हें वापस घर ले आए। शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन

पहाड़ तोड़ने में निभाया था पिता का साथ

जानकारी के मुताबिक, माउंटेन मैन दशरथ मांझी जब पहाड़ का सीना चीरकर गहलौर से वजीरगंज का रास्ता बना रहे थे, तब पहाड़ तोड़ने और पत्थरों को किनारे लगाने में लौंगी देवी ही उनका हाथ बंटाती थीं। बता दें कि दशरथ मांझी की दो संतान हैं। भगीरथ और लौंगिया। अब लौंगिया ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन

लोगों को सुनाती थीं अपने पिता की कहानी

गांव वाले बताते हैं कि लगातार 22 साल तक पहाड़ तोड़कर रास्ता बनाने वाले माउंटेन मैन दशरथ मांझी की कहानी जब देश-दुनिया ने जानी तो गहलौर पर्यटक स्थल जैसा हो गया। जो भी गहलौर आता, लौंगी देवी से जरूर मिलता। वह लोगों को बताती थीं कि रास्ता नहीं होने के कारण उनकी मां की मौत हो गई। इस घटना ने उनके पिता दशरथ मांझी को झकझोर दिया। उन्होंने ठान लिया कि पहाड़ के दो टुकड़े कर देंगे। धुन के पक्के दशरथ मांझी ने आखिरकार यह कर भी दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार ने किया ट्वीट

दशरथ मांझी की बेटी के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'माउंटेन मैन दशरथ मांझी जी की पुत्री लौंगी देवी जी का निधन दु:खद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।' दशरथ मांझी के परिवार को हुए इस नुकसान पर बिहार मुख्यमंत्री के कार्यालय से भी नोट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed