{"_id":"5864b67c4f1c1b741aeed4d4","slug":"the-machine-in-the-bank-refused-to-recognize-the-new-2000-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में लगी मशीन ने किया 2000 के नोट पहचानने से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में लगी मशीन ने किया 2000 के नोट पहचानने से इनकार
अमर उजाला ब्यूरो / पटना
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
नए नोट को लेकर भ्रम बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को पटना के एक बैंक में लगी मशीन ने दो हजार के नोट को पहचानने से इनकार कर दिया तो हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार खजांची रोड में रहने वाले व्यापारी अजय सिन्हा की पत्नी (सलोनी सिन्हा) जब 23000 रुपये बैंक में जमा करने पहुंची तो लंगरटोली स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में लगी मशीन ने उनके दो हजार के नोट पहचानने से इनकार कर दिया। बैंक कर्मचारी ने जैसे ही नोटों को गिनने के लिए मशीन में डाला तो मशीन ने दो हजार के पांचों नोटों को निकाल दिया। इसके बाद कर्मचारी ने उन नोटों को लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
बात जब बैंक मैनेजर तक पहुंची तो उन्होंने भी मजबूरी बताई, कहा जब मशीन नए नोट नहीं ले रही है तो हम भी इन्हें जमा नहीं कर सकते। हालांकि बैंक उनके 13000 के 100 के नोटों को जमा करने को तैयार हो गया। सलोनी ने इसकी सूचना पति को दी। जब मामला बैंक शाखा से बाहर पहुंचा तो हंगामा बढ़ता देखकर बैंक प्रबंधक ने सलोनी को एक आवेदन लिख कर देने को कहा। बैंक का कहना था कि अगर बाद में ये नोट नकली साबित हुए तो उन्हें वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद सलोनी ने आवेदन लिखा और पैसे जमा कर दिए।
विज्ञापन
इस घटना के बाद बाजार में दो हजार के नोट लेने से कारोबारी भी डर रहे हैं। अजय सिन्हा का कहना है कि ग्राहक 2000 के नोट देते है तो कैसे ना लें। सभी ग्राहक को हम पहचानते भी तो नही हैं। साथ ही उनका कहना है कि सामान्य लोगों के पास ऐसी कोई तकनीक नहीं है जिससे 2000 के नोट को चैक किया जा सके। बैंक प्रबंधक का कहना है कि इसमें वो कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि रुपये गिनने वाली मशीन नकली नोटों को छांट कर अलग कर देती है। उनका भी कहना है कि नोटों की सत्यता जांचने का इसके अलावा उनके पास कोई दूसरा तरीका भी नहीं है ।
विज्ञापन