{"_id":"67827cbfcb5a23b4880a7176","slug":"the-inspector-s-integrity-wavered-after-seeing-the-bundle-of-notes-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: थाना इंस्पेक्टर ने ही उड़ाया 32 लाख रुपये से भरा थैला, पीड़ित को गाली-गलौज कर भगाया; अब जेल में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: थाना इंस्पेक्टर ने ही उड़ाया 32 लाख रुपये से भरा थैला, पीड़ित को गाली-गलौज कर भगाया; अब जेल में आरोपी
Sat, 11 Jan 2025 08:54 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:54 PM IST
सार
Bihar News: बिहार में एक पुलिस अधिकारी ने वाहन चेकिंग के नाम पर 32 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी अधिकारी को अरेस्ट कर लिया है। विस्तार से इस वारदात के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिसके ऊपर आम जनता की सुरक्षा का दायित्व हो, अगर वही लुटेरा बन जाए तो फिर आम लोग क्या करेंगे? ऐसा ही मामला बिहार के सारण जिले से सामने आया है। जहां छपरा के मकेर थाना के थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने ही लुटेरा बन 32 लाख रुपये लेकर पीड़ित को धमकी और गाली गलौज कर भगा दिया। हालांकि सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष ने मामले में तत्काल कार्रवाई कर न सिर्फ रुपये की बरामदगी की, बल्कि आरोपी थाना प्रभारी और चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज भी दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 10 जनवरी की रात को नगर थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला निवासी दिवंगत राजकुमार गुप्ता के बेटे रोहन कुमार अपनी जमीन की बिक्री कर 64 लाख रुपये लेकर अपनी गाड़ी से मुज्जफरपुर जा रहे थे। बीच रास्ते में ही मकेर थानाध्यक्ष और गाड़ी चालक ने गाड़ी रोक कर कहा कि शराब और गांजा ले जाने की सूचना है और वह गाड़ी को चेक करने लगे। लेकिन जब उनकी नजर नकदी से भरे दो थैलों पर पड़ी तो उनकी नीयत खराब हो गई। फिर उन्होंने अपना पुलिस का रौब दिखाते हुए डरा-धमका कर 32 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर पीड़ित को भगा दिया। पीड़ित ने सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष से न्याय की गुहार लगाई, फिर पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
एसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि घटना की सूचना पीड़ित व्यवसायी द्वारा देने के बाद मढ़ौरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से इसकी जांच कराई गई। जांच में इस घटना को सही पाते हुए इस मामले में संलिप्त मकेर थानाध्यक्ष पुलिस अपर निरीक्षक रवि रंजन कुमार को पुलिस हिरासत में लिया गया है। जबकि उक्त थाने के सरकारी गाड़ी के चालक अनिल कुमार सिंह की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में पीड़ित रोहन कुमार के फर्द बयान के आधार पर दर्ज मकेर थाना कांड संख्या- 05/25, 10 जनवरी 25, धारा-126 (2)/127 (2) /115(2)/308(2)/308 (5)/3 (5) भारतीय न्याय संहिता का अनुसंधान प्रारंभ करते हुए 32 लाख रुपये बरामद कर लिया गया है।
हालांकि उक्त मामले के आरोप में पुलिस अपर निरीक्षक सह मकेर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के खिलाफ स्पष्टीकरण की मांग की गई है। वहीं, दोषी पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ त्वरित रूप से विभागीय कार्रवाई कराकर कठोरतम सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।